लाइव न्यूज़ :

Tiger 3: सलमान खान ने पूरी की 'टाइगर 3' की शूटिंग, रिलीज डेट आई सामने

By संदीप दाहिमा | Updated: May 26, 2023 13:00 IST

Open in App
1 / 6
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा कि उनकी हिट फिल्म 'टाइगर' के तीसरे संस्करण पर काम करना 'व्यस्त' होने के साथ काफी मजेदार रहा।
2 / 6
'टाइगर 3' में एक बार फिर खान और कैटरीना कैफ जासूसी एजेंट टाइगर और जोया के रूप में दिखेंगे। खान (57) ने कहा कि उन्होंने हाल में एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग खत्म की है जो दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
3 / 6
इसका प्रोडक्शन यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने किया है। अभिनेता ने बृहस्पतिवार शाम को आईफा के संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मैं कई बार यहां (अबू धाबी) आया हूं। मैंने 'रेस 3', 'पार्टनर', 'टाइगर' के लिए शूटिंग की थी।
4 / 6
मैंने अब ‘टाइगर 3’ के लिए शूटिंग पूरी की है। आप इसे दिवाली पर देखेंगे। इसकी शूटिंग बेहद व्यस्तता भरी रही लेकिन अच्छी रही।' कबीर खान के निर्देशन वाली 'एक था टाइगर' (2012) भारतीय जासूस टाइगर (खान) की कहानी थी जो एक अभियान के दौरान पाकिस्तानी जासूस (कैफ) से प्यार करने लगता है।
5 / 6
इस फिल्म के तीसरे सीक्वल का निर्देशन 'फन' और 'बैंड बाजा बारात' से मशहूर हुए मनीष शर्मा ने किया है। इसमें इमरान हाशमी भी हैं। तीन दशक से अधिक समय से फिल्म उद्योग में काम कर रहे सलमान खान ने प्रशंसकों के असीम प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार भी जताया।
6 / 6
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह शनिवार और रविवार को अबू धाबी के यास आइलैंड में आयोजित किया जाएगा।
टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?