लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत ने माधवन की फिल्म 'रॉकेटरी : द नांबी इफेक्ट' की तारीफ में कही ये बात

By संदीप दाहिमा | Updated: July 4, 2022 22:31 IST

Open in App
1 / 5
अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को आर माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'रॉकेटरी : द नांबी इफेक्ट' की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म देश के युवाओं को दिखाई जानी चाहिए।
2 / 5
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन पर 1994 में जासूसी का झूठा आरोप लगाया गया था । उनके जीवन पर आधारित फिल्म ''रॉकेटरी'' एक जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।
3 / 5
रजनीकांत ने कहा कि ''अलैपायुथे'' और ''तनु वेड्स मनु'' में अपनी प्रमुख भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध माधवन ने अपने पहले निर्देशन में खुद को एक सक्षम निर्देशक के रूप में स्थापित किया है।
4 / 5
उन्होंने कहा, ''फिल्म 'रॉकेटरी' विशेष रूप से युवा लोगों के लिए एक ज़रूरी फिल्म है। अपने निर्देशन की शुरुआत में, माधवन ने साबित कर दिया है कि वह बेहतरीन निर्देशकों के बराबर हैं।''
5 / 5
रजनीकांत ने ट्विटर पर तमिल में लिखा एक बयान साझा किया, ''उन्होंने पद्म भूषण पुरस्कार विजेता नंबी नारायणन के बलिदान और कष्टों को सबसे यथार्थवादी तरीके से दिखाया है। मैं ऐसी फिल्म बनाने के लिए उनका धन्यवाद और सराहना करता हूं।'' बाद में दिन में, माधवन ने ट्विटर पर उनकी प्रशंसा के लिए धन्यवाद देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। अभिनेता ने तमिल में कहा, ''मुझे नहीं पता कि क्या कहना है और (श्रेय) नंबी नारायणन सर और पूरी टीम को जाता है।''
टॅग्स :रजनीकांतआर माधवनसाउथ सिनेमाफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई