लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने पहले दिन की 55 करोड़ रुपये की कमाई, बनाया रिकॉर्ड

By संदीप दाहिमा | Updated: January 26, 2023 19:48 IST

Open in App
1 / 6
शाहरुख खान ने फिल्म पठान के साथ कई महीने बाद पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है और फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को कहा कि फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई की है, वहीं डब संस्करणों से दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है।
2 / 6
यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के अनुसार फिल्म की पहले दिन की कुल आय 55 करोड़ रुपये रही जो उनके मुताबिक ‘‘किसी हिंदी फिल्म की पहले दिन की सर्वाधिक कमाई है’’। ‘पठान’ को बुधवार को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज किया गया।
3 / 6
फिल्म के ‘बेशरम रंग’ को लेकर विरोध का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन यह चार साल से अधिक अंतराल के बाद शाहरुख के लिए अच्छी वापसी मानी जा रही है। इससे पहले उन्होंने 2018 में ‘जीरो’ में काम किया था।
4 / 6
यशराज फिल्म्स ने कहा कि ‘पठान’ ने कई नये रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं जिनमें ‘‘भारत में सबसे अधिक सिनेमाघरों में सर्वकालिक हिंदी रिलीज’’ और ‘‘गैर-अवकाश वाले दिन रिलीज होने वाली फिल्मों में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करना’’ शामिल है।
5 / 6
निर्माण कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई शाहरुख खान के साथ ही अन्य कलाकारों जॉन अब्राहम तथा दीपिका पादुकोण, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और वाईआरएफ के कॅरियर में भी सबसे अधिक है। यशराज फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय विधानी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक दिन है और हम ‘पठान’ के लिए दुनियाभर में बरस रहे प्यार और सराहना को देखकर अभिभूत हैं।’’
6 / 6
फिल्म को बुधवार को देशभर के 5,000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म की अग्रिम बुकिंग को लेकर उत्साहजनक नतीजे सामने आने के बाद यशराज फिल्म्स ने बुधवार को कहा कि उसने देशभर में देर रात 12:30 बजे एक और शो शामिल किया है। फिल्म व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श के अनुसार फिल्म को लेकर दर्शकों की अच्छी मांग को देखते हुए इसे 300 और सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनशाहरुख़ खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?