करण जौहर ने कैटी पेरी के लिए रखी शानदार पार्टी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का से लेकर मलाइका और अलिया हुईं शामिल, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: November 15, 2019 12:50 PM2019-11-15T12:50:48+5:302019-11-15T12:55:11+5:30

Next

कल देर रात करण जौहर ने हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी के लिए एक शानदार पार्टी रखी।

पार्टी में सबकी नजरें कैटी पेरी की तरफ थी, उन्होंने ऑफ शोल्डर पर्पल ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

अनुष्का ने भी इस मौके पर पार्टी में शिरकत की उनका लुक काफी सिंपल और गॉर्जियस था।

कियारा आडवाणी भी पार्टी में बेहद ग्लैमरस ड्रेस में पार्टी में नजर आईं।

जैकलीन फर्नांडिस इस पार्टी में ब्लैक ड्रेस में नजर आईं जिसमें वो काफी गॉर्जियस नजर आ रही थीं।

मलाइका अरोड़ा तो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए फेमस है ऐसे में मलाइका अपने उसी अंदाज में पार्टी में पहुंची।

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भी पार्टी में शिरकत की।

अनन्या पांडे ने पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में एंट्री मारी उन्होंने फैंस को हाथ हिलाते हुए पार्टी में एंट्री की।

अलिया भट्ट करण जौहर की पार्टी में बेहद सिंपल स्टाइल में नजर आईं।

एक्टर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पार्टी में पहुचे।