तस्वीरें: जाह्नवी कपूर का बिंदास अंदाज है बेहद खास, बांद्रा में यूं आईं नजर

By ललित कुमार | Published: April 15, 2019 05:03 PM2019-04-15T17:03:40+5:302019-04-15T17:03:40+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग के चलते काफी व्यस्त चल रही हैं। इस बिजी शेड्यूल के बाद भी जाह्नवी की झलक उनके फैंस को दिखती रहती है।

फिल्म 'कारगिल गर्ल' में जाह्नवी पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाती दिखेंगी।

जाह्नवी की इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी उनके पिता का किरदार निभाते हुए दिखने वाले हैं।

बॉलीवुड में जाह्नवी ने शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया है।

इस फिल्म में जाह्नवी बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ लीड रोल में नजर आईं थी।

जाह्नवी फिल्म 'कारगिल गर्ल' के अलावा फिल्म 'रूह अफ्जा' में भी नजर आने वाली हैं।