हनुमान से लेकर मेघनाद तक, दुनिया को अलविदा कह चुके हैं रामायण के ये अहम किरदार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 17, 2020 10:17 AM2020-04-17T10:17:50+5:302020-04-17T10:17:50+5:30

Next

सुग्रीव रामायण के अहम हिस्सा थे। हाल ही में सुग्रीव का रोल निभाने वाले एक्टर श्याम सुंदर इस दुनिया को अलविदा कह गए।

मेघनाद इंद्रजीत यानी अभिनेता विजय अरोड़ा ने 2 फरवरी 2007 को अंतिम सांस ली थी। उन्होंने रामायण के अलावा फिल्मों में भी काम किया था।

हनुमान का किरदार दारा सिंह ने ऐसा निभाया कि लोगों के दिलों में हनुमान जी को लेकर उनकी ही छवि बन गई ।इस रोल के जरिए दारा सिंह ने बतौर एक्टर तो खुद को अमर कर दिया लेकिन 12 जुलाई 2012 में उनका निधन हो गया

रामायण में ललिता पवार ने जब मंथरा रोल प्ले किया तो हर कोई देखता रह गया। अब ललिता भी इस दुनिया में नहीं हैं।

केकई का रोल निभाने वाली जयश्री अब इस दुनिया में नहीं हैं

विभीषण का रोल निभाने वाले एक्टर मुकेश रावल 15 नवंबर 2016 को एक ट्रेन एक्सिडेंट का शिकार हो गए थे। अचानक आई उनके निधन की खबर से उनके फैंस भी सदमे में थे।

'रामायण' में राजा जनक का रोल अभिनेता मूलराज राजदा ने निभाया था। वे एक अभिनेता के साथ अच्छे राइटर और डायरेक्टर भी थे। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में कई गुजराती फिल्मों और शोज में काम किया था। उनका 23 सितंबर 2012 में निधन हो गया था।

'रामायण' में रावण के भाई 'कुंभकर्ण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता नलिन दवे ने थिएटर की दुनिया से अपने एक्टिंग कॅरियर की शुुरुआत की थी। उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया। उनका 50 साल की छोटी उम्र में ही निधन हो गया था।