बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, जंपसूट में करवाया फोटोशूट

By शैलेश कुमार भक्त | Published: January 30, 2021 05:27 PM2021-01-30T17:27:18+5:302021-01-30T17:32:46+5:30

Next

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में काजोल ग्रीन ड्रेस में बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं। फैन्स कमेंट बॉक्स में काजोल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन फैंस इस नए रूप की खूब तारीफ कर रहे हैं।

काजोल ग्रीन कलर के जंपसूट में नजर आ रही हैं, जंपसूट में V शेप नेकलाइन बनी है, जिसे सिर से पैर तक एक जैसा लुक दिया गया है।

काजोल आखिरी बार फिल्म 'तान्हाजी' में नजर आई थीं। उनकी ओटीटी पर पहली फिल्म 'त्रिभंगा' है, जो हाल ही में रिलीज हुई है।

काजोल नब्बे की दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजोल अब तक के अपने फ़िल्मी सफर में छः फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम कर चुकीं हैं।

काजोल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत महज़ 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेखुदी थी।

काजोल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। काजोल के इंस्टाग्राम पर 11.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।