लाइव न्यूज़ :

मशहूर बॉलीवुड गायक बप्पी लाहिड़ी इतना सोना क्यों पहनते हैं? इतने गोल्ड और संपत्ति के मालिक...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 27, 2020 13:25 IST

Open in App
1 / 8
प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने बॉलीवुड में कई साल बिताए। उन्होंने 500 से अधिक गीतों की रचना की। बप्पी लाहिड़ी को सोने के गहने पहनना काफी पसंद है। सोने को वह अपना भाग्य मानते हैं।
2 / 8
पॉप संगीत को बॉलीवुड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का श्रेय बप्पी लाहिड़ी को जाता है। चाहे वह विषय 80 के दशक का सुपरहिट गीत हो या हाल ही में गाया गया गीत। हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते हैं।
3 / 8
बप्पी लाहिड़ी न सिर्फ अपने गानों के लिए मशहूर हैं, बल्कि उनके शरीर पर मौजूद सोना हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। बप्पी लाहिड़ी बॉलीवुड के एकमात्र गायक-संगीतकार हैं जो इतना सोना पहनते हैं।
4 / 8
अब फैन्स उन्हें इस अवतार में देखने के आदी हैं। लेकिन कई अभी भी आश्चर्य करते हैं कि वे ऐसा क्यों करते हैं। बप्पी लाहिड़ी इतना सोना क्यों पहनते हैं?
5 / 8
बप्पी लाहिड़ी ने खुद एक इंटरव्यू में पर्दा उठाया था। उन्होंने हॉलीवुड कलाकार की वजह से सोना पहनना शुरू किया। उन्होंने इस बारे में एक कहानी साझा की थी।
6 / 8
बप्पी लाहिड़ी ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'हॉलीवुड गायक एल्विस प्रेस्ली सोने की चैन पहनते थे और मुझे वह काफी पसंद थे। उस वक्त मैं सोचता था कि जब मैं सफल इंसान बनऊंगा तो अपनी अलग छवि बनाउंगा और उसके बाद मैं इतना सोना पहन पाया। सोना मेरे लिए लकी है।'
7 / 8
बप्पी लाहिड़ी ने अपने पास मौजूद सोने और संपत्ति की जानकारी साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दी थी। साल 2014 में वह लोकसभा चुनाव में खड़े हुए थे। बप्पी लाहिड़ी के पास मौजूद सोने की तो जाहिर है कि उनके पास लाखों रुपये का सोना है। 
8 / 8
बप्पी लाहिड़ी ने अपनी संपत्ति के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी दी थी। चुनावी हलफनामें के अनुसार साल 2014 में बप्पी लाहिड़ी के पास 754 ग्राम सोना है और 4.62 किलो चांदी है। हालांकि अब उनकी इस संपत्ति में बदलाव हो गया होगा। 
टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोलकाताअमेरिकामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल