अनुष्का शर्मा ने मजेदार अंदाज में विराट कोहली को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, देखे तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: December 11, 2022 06:12 PM2022-12-11T18:12:11+5:302022-12-11T18:14:11+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली आज यानि 11 दिसंबर को अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विराट कोहली के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए शादी की पांचवीं सालगिरह की बधाई दी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

पहली फोटो में अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म परी के पोस्टर को फोटोशॉप किया गया है, जिसमें सामने की तरफ अनुष्का शर्मा हैं और उनके पीछे विराट कोहली खड़े हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

दूसरी तस्वीर में विराट अनुष्का के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं, इसके अलावा अनुष्का ने और भी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कपल की बॉन्डिंग नजर आ रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'इन तस्वीरों को पोस्ट करने के लिए आज से बेहतर दिन क्या हो सकता है माय लव'। (फोटो: इंस्टाग्राम)

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर विराट कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा, 'माय लव'। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इसके बाद विराट ने दूसरा कमेंट किया - 'तुम्हारे पास मेरी सबसे शानदार तस्वीरें हैं' (फोटो: इंस्टाग्राम)

अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी. जिसमे वह महिला क्रिकेट झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)