लाइव न्यूज़ :

'अनुपमा' फेम नितेश पांडे ने दुनिया को कहा अलविदा, कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन

By संदीप दाहिमा | Updated: May 24, 2023 14:33 IST

Open in App
1 / 5
टेलीविजन धारावाहिक ‘अनुपमा’ के अभिनेता नितेश पांडे का बुधवार को सुबह निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे। निर्माता सिद्धार्थ नागर ने यह जानकारी दी। पांडे को शाहरुख खान अभिनीत ‘ओम शांति ओम’ और दिबाकर बनर्जी की ‘खोसला का घोसला’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है।
2 / 5
वह शूटिंग के लिए इगतपुरी में थे। नागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “वह कल सुबह शूटिंग के लिए इगतपुरी गए थे और देर रात करीब डेढ़ बजे उनका निधन हो गया। खबर सच है (उनके निधन के बारे में)। मैं स्तब्ध हूं, हमने दो-तीन दिन पहले बात की थी और यह अचानक कैसे हो गया।” ‘अनुपमा’ में उनके सह-कलाकार रुशद राणा के अनुसार, पांडे को दिल का दौरा पड़ा था।
3 / 5
अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। पांडे के परिवार में उनकी पत्नी अर्पिता और एक बेटा है। पांडे, वैभवी उपाध्याय और आदित्य सिंह राजपूत की मौत पर टिप्पणी करते हुए फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा कि फिल्म जगत ने तीन-चार दिनों के भीतर तीन युवा कलाकारों को खो दिया है।
4 / 5
उन्होंने कहा, “आपकी आत्मा को शांति मिले प्रिय साथियों। यह इतना निर्दयी समय है। उनके शोक संतप्त परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं और उनके लिए प्रार्थना।”
5 / 5
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने पांडे को “शानदार अभिनेता और एक मजेदार व्यक्ति” के रूप में याद किया। उन्होंने कहा, “उनका निधन फिल्म और टीवी उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके पूरे परिवार और करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ओम शांति।” 
टॅग्स :अनुपमाटेलीविजन इंडस्ट्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल