लाइव न्यूज़ :

अभिनेता अक्षय कुमार से मिले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आगामी फिल्म ‘‘राम सेतु’’ पर चर्चा, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 2, 2020 14:07 IST

Open in App
1 / 7
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनसे मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म ‘‘राम सेतु’’ पर चर्चा की। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली।
2 / 7
सूत्रों के अनुसार अभिनेता ने शहर के ट्राइडेंट होटल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी राम सेतु पुल पर आधारित है।
3 / 7
बॉलीवुड निर्माता राहुल मित्रा ने इससे पहले बताया था कि योगी आदित्यनाथ का बुधवार को बॉलीवुड फिल्मकारों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने का कार्यक्रम है ताकि उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित फिल्म सिटी पर चर्चा की जा सके।
4 / 7
बैठक के लिए आमंत्रित प्रतिनिधिमंडल में सुभाष घई, बोनी कपूर, राजकुमार संतोषी, सुधीर मिश्रा, रमेश सिप्पी, तिग्मांशु धूलिया, मधुर भंडारकर, उमेश शुक्ला, टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार, पेन स्टूडियो के जयंतीलाल गडा और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर सहित अन्य फिल्मकार शामिल हैं। 
5 / 7
सीएम योगी आदित्यनाथ की अक्षय कुमार से मुलाकात ट्राइडेंट होटल में हुई, अक्षय कुमार से मुलाकात की जानकारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडस पर दी है।
6 / 7
सीएम योगी ने अक्षय कुमार की तारीफ की, सीएम योगी ने कहा कि अक्षय कुमार ने अपनी कला का सदुपयोग करते हुए 'टायलेट एक प्रेम कथा' फिल्म के माध्यम से समाज को प्रेरक संदेश दिया।
7 / 7
एक्टर कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, 'बेल बॉटम' में वे जल्द ही नजर आएंगे. वहीं वे राम सेतु की शूटिंग भी जल्द शुरू करेंगे।
टॅग्स :अक्षय कुमारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमुंबईबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस