आयशा शर्मा ने सोशल मीडिया पर लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें देख नजरें हटना है मुश्किल

By ललित कुमार | Published: March 25, 2019 02:33 PM2019-03-25T14:33:14+5:302019-03-25T14:33:14+5:30

Next

बॉलीवुड में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से डेब्यू कर चुकीं आयशा शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयशा के अपोजिट जॉन अब्राहम लीड रोल में थे।

आयशा और जॉन की यह फिल्म 'सत्यमेव जयते' पिछले साल 15 अगस्त को रिलीज हुई थी।

आयशा अक्सर सोशल मीडिया अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरों का तड़का फैंस के बीच लगाती रहती हैं।

एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले आयशा मॉडलिंग में भी अपना सिक्का चला चुकी हैं।

आयशा साल 2016 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं।

आयशा बॉलीवुड एक्टर, सिंगर आयुष्मान खुराना के एक वीडियो 'इक वारी' में भी अपनी हॉट अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बना चुकी हैं।

आयशा बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा की बहन है।