37 साल बाद राम गोपाल वर्मा को मिली सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री, शेयर की तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 16, 2023 02:24 PM2023-03-16T14:24:40+5:302023-03-16T14:24:40+5:30

Next

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा को 37 साल बाद अपनी बीटेक की डिग्री पाकर काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। (फोटो: ट्विटर)

राम गोपाल वर्मा ने अपने डिग्री की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। (फोटो: ट्विटर)

तस्वीर को शेयर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया, "37 साल बाद आज अपनी बीटेक डिग्री पाकर बेहद खुश हूं, जिसे मैंने 1985 में कभी नहीं लिया क्योंकि सिविल इंजीनियरिंग को एक पेशे के तौर पर लेकर आगे बढ़ने में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं थी।" (फोटो: ट्विटर)

राम गोपाल ने आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय से साल 1985 में बीटेक किया था। इस परीक्षा को उन्होंने दूसरी श्रेणी में पास की थी। (फोटो: ट्विटर)

राम गोपाल द्वारा साझा किए गए बीटेक डिग्री पर उनके फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- केवल सेकेंड क्लास? एक अन्य ने टिप्पणी की- इतना पढ़ लिए थे? (फोटो: ट्विटर)