लाइव न्यूज़ :

शिशु मुद्रा लोन क्या है, क्या हैं इसके फायदे?

By स्वाति सिंह | Updated: September 14, 2020 09:53 IST

केंद्र सरकार की मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार के लिए आसानी से लोन देती है और छोटे उद्यमों के जरिए रोजगार सृजित करने में सहायता उपलब्ध कराती है।

Open in App
ठळक मुद्देशिशु लोन लेने वालों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुद्रा योजना के तहत अपना कारोबार शुरू करने के लिए सरकार कम दरों पर लोन उपलब्ध कराती है।

कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच मुद्रा स्कीम के तहत शिशु लोन लेने वालों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मुद्रा योजना के दायरे में आने वाले छोटी इकाइयां कोरोना वायरस ‘लॉकडाउन’ से सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं। इससे उनकी मासिक किस्त (EMI) देने की क्षमता भी प्रभावित हुई है। उनकी मदद के लिए सरकार उन्हें 12 महीने के लिये 2 प्रतिशत ब्याज सहायता उपलब्ध कराएगी। यह सुविधा उन इकाइयों के लिये होगी जो भुगतान के मामले में बेहतर रहे हैं। इसके लिए 1,500 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।

केंद्र सरकार की मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार के लिए आसानी से लोन देती है और छोटे उद्यमों के जरिए रोजगार सृजित करने में सहायता उपलब्ध कराती है। मुद्रा योजना के तहत अपना कारोबार शुरू करने के लिए सरकार कम दरों पर लोन उपलब्ध कराती है। इस स्कीम में 3 श्रेणी में लोन दिए जाते हैं। शिशु लोन के तहत 50,000 रुपये तक के कर्ज दिए जाते हैं। किशोर कर्ज के तहत 50,000 से 5 लाख रुपये तक के कर्ज दिए जाते हैं। तरुण कर्ज के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपये तक के कर्ज दिए जाते हैं। यह योजना अप्रैल 2015 में शुरू हुई थी।

जानें क्या है शिशु मुद्रा लोन?

शिशु मुद्रा लोन योजना के तहत कोई व्यक्ति दुकान खोलने, रेहड़ी-पटरी पर कारोबार करने जैसे छोटे काम के लिए बैंक से 50,000 रुपये तक का लोन ले सकता है. इससे वह अपना रोजगार कर सकता है. अभी सरकार ने जो छूट दी है, वह इसी के तहत दी है.

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से मिलेंगे ये लाभ

मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी के लोन मिलता है। इसके अलावा लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं लिया जाता है। मुद्रा योजना में लोन चुकाने की अवधि को 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। लोन लेने वाले को एक मुद्रा कार्ड मिलता है, जिसकी मदद से कारोबारी जरूरत पर आने वाला खर्च किया जा सकता है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार अब तक 1.62 लाख करोड़ मुद्रा योजना के तहत दिए गए हैं। 

किसी भी नजदीकी बैंक से आप मुद्रा योजना के लिए लोन ले सकते हैं। सरकार ने सरकारी, प्राइवेट और कॉपरेटिव बैंकों को भी मुद्रा योजना के लिए अधिकृत किया है। आम तौर पर 10 से 12 फीसदी ब्याज दर पर मुद्रा योजना के तहत लोन मिलता है।

अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं: https://www.mudra.org.in/ 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड