लाइव न्यूज़ :

फिक्स डिपॉजिट के ये हैं 5 सबसे बेहतर ऑप्शन, जानिए किसमें है ज्यादा फायदा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 25, 2020 14:03 IST

एफडी करने से निवेशकों का इनकम टैक्स भी बच सकता है।आजकल एफडी में भी कई विकल्प हैं। अगर आप अपने लिए बेहतर तरीके से एफडी की प्लानिंग करते हैं तो यह आपको भविष्य में अच्छा सपोर्ट दे सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई में एक साल के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 6.40 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा।एचडीएफसी में एक साल की एफडी पर बैंक आपको 7.80 फीसदी सालाना ब्याज देगा।

आजकल बचत के लिए ज्यादातर लोग फिक्स्ड डिपोजिट (एफडी) को बेहतर विकल्प मानते हैं। एफडी में निवेश करना सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसमें फिक्स्ड टाइम के लिए गारंटीड रिटर्न मिलता है। हाई रिस्क से डरने वालों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट बेहतर विकल्प है। इसके अलावा एफडी करने से निवेशकों का इनकम टैक्स भी बच सकता है।आजकल एफडी में भी कई विकल्प हैं। अगर आप अपने लिए बेहतर तरीके से एफडी की प्लानिंग करते हैं तो यह आपको भविष्य में अच्छा सपोर्ट दे सकता है। इसमें अगर आप 7 दिन से 5 साल तक के लिए एफडी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। तो हम आपको बताते हैं कुछ विकल्प जो आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)अगर आप एसबीआई में एक साल के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 6.40 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं, 2 साल की एफडी पर बैंक आपको 6.7 फीसदी ब्याज देगा और 5 साल की एफडी पर 6.8 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा जब आप 10 साल तक की एफडी कराते हैं तो आपको 6.85 फीसदी ब्याज मिलेगा।

एचडीएफसी (HDFC) बैंकएचडीएफसी में एक साल की एफडी पर बैंक आपको 7.80 फीसदी सालाना ब्याज देगा जबकि, 2 साल की एफडी पर 7.90 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं, 5 साल की एफडी पर 7.75 फीसदी ब्याज तो 10 साल की एफडी पर बैंक आपको 7 फीसदी ब्याज देगा।

कोटक बैंक (Kotak bank)कोटक बैंक में अगर आप एक साल की एफडी कराते हैं तो आपको सालाना 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा. वहीं, 2 साल की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज तो 5 साल की एफडी पर बैंक आपको 7 फीसदी ब्याज दे सकता है।कोटक बैंक में 10 साल की एफडी कराने पर आपको 6.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।

आईसीआईसीआईसी बैंक (ICICI) आईसीआईसीआईसी बैंक में एक साल की एफडी पर 7.60 फीसदी ब्याज तो 2 साल की एफडी पर आपको 7.70 फीसदी ब्याज मिल सकता है। वहीं, 5 साल की एफडी पर आपको 7.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 10 सालकी एफडी पर बैंक 7.25 फीसदी ब्याज दे सकता है।

टॅग्स :फिक्स्ड डिपोजिटसेविंगभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड