लाइव न्यूज़ :

पोस्ट ऑफिस की ये 3 स्कीम पैसा कर देती हैं चार गुना, जानिए निवेश करने का सही तरीका

By ज्ञानेश चौहान | Updated: June 1, 2019 15:17 IST

बैंक और पोस्ट ऑफिस की ब्याज दर की तुलना करें तो इस समय एसबीआई 5 से 10 साल की एफडी पर 6.50 से 6.75 फीसदी ब्याज दे रहा है, लेकिन पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम में जिनमें 5 साल की एफडी पर 7.8 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट अकाउंट स्कीम में अधिकतम ब्याज दर 7.8 फीसदी है।नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में अधिकतम ब्याज दर 8 फीसदी है।किसान विकास पत्र स्कीम में अधिकतम 7.7 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

पैसा निवेश करने के मामले में पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम फायदेमंद हैं। इन स्कीम में ग्राहकों को अच्छा रिटर्न मिलता है। पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्ट करने पर अच्छे रिटर्न के साथ-साथ सरकारी गारंटी भी मिलती है। इन स्कीम में इनकम टैक्स एक्ट 80 C के तहत टैक्स छूट का फायदा भी उठाया जा सकता है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि पोस्ट ऑफिस की स्कीम में बैंक के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। 

अगर बैंक और पोस्ट ऑफिस की ब्याज दर की तुलना करें तो इस समय एसबीआई 5 से 10 साल की एफडी पर अधिकतम 6.60 फीसदी ब्याज दे रहा है। लेकिन पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम में जिनमें 5 साल की एफडी पर 7.8 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। ब्याज के इस अंदर को देखकर आप समझ ही गए होंगे की किसमें ज्यादा फायदा है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी 3 स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप अपने पैसे को दोगुना या चार गुना कर सकते हैं। 

1. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट अकाउंट (TD) स्कीमपोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट अकाउंट (Post Office Time Deposit Account (TD) स्कीम  में पैसा जमा करना इसलिए फायदे क्योंकि वर्तमान समय में इसमें अधिकतम 7.8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। अगर इस ब्याज दर पर 1 लाख रुपए जमा करते हैं तो  5 साल बाद 4.6 लाख रुपए रिटर्न मिलेगा। इस राशि में से मूलधन यानि कि 1 लाख घटा दिया जाए तो 20 साल बाद कुल 3.6 लाख रुपए ब्याज मिलेगा।

2. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) स्कीमपोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Savings Certificates) स्कीम में वर्तमान समय में 8 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है। उदाहरण के लिए, अगर इस स्कीम के तहत 1 लाख रूपए जमा किए जाते हैं तो 8 फीसदी ब्याज के हिसाब से यह पैसा 20 साल बाद 4.8 लाख रुपए हो जाएगा। यानि अगर इसमें से मूलधन घटाया जाए तो 20 साल में 3.8 लाख रुपए ब्याज मिलेगा जो कि मूलधन का चार गुना है।

3. किसान विकास पत्र (KVP​) स्कीमवर्तमान समय में किसान विकास पत्र Kisan Vikas Patra (KVP ) स्कीम में अधिकतम 7.7 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम के तहत एक बार में 4 महीने से 9 साल तक के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। जैसे ही निवेश मैच्‍योर हो जाए तो उसे दोबारा जमा किया जा सकता है। अगर यह पैसा 20 साल तक जमा रहता है तो यह चार गुना से भी ज्यादा हो जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर किसान विकास पत्र स्कीम में 1 लाख रुपए का निवेश किया जाता है तो 19 साल 8 माह में यह पैसा लगभग 4.6 लाख रुपए हो जाएगा।

टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीमसेविंगपर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड