लाइव न्यूज़ :

SBI, ICICI के बाद अब पंजाब नेशनल बैंक ने दिया लोगों को झटका, बचत पर ब्याज घटाया

By निखिल वर्मा | Updated: June 4, 2020 10:51 IST

कोरोना महामारी संकट के बीच पर्याप्त नकदी की स्थिति के बीच नए लोन की मांग कम होने की वजह से बैंक जमा पर ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे इससे पहले पिछले सप्ताह बैंक ऑफ बड़ौदा और यूको बैंक ने भी ब्याज दरों में कटौती की थी। एसबीआई का कहना है कि बैंक कर्ज देने को तैयार हैं, लेकिन ग्राहक कर्ज लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बचत जमा खातों पर ब्याज दरें 0.5 प्रतिशत घटा दी। घटी हुई ब्याज दरें एक जुलाई से प्रभावी होंगी। बैंक ने ट्वीट कर बताया कि 50 लाख रुपये तक की जमा पर नई ब्याज दर तीन प्रतिशत सालाना होगी। अभी यह 3.50 प्रतिशत है। इसी तरह 50 लाख रुपये या उससे अधिक जमा पर ब्याज दर 3.25 प्रतिशत होगी। अभी यह 3.75 प्रतिशत है।

जानें बचत पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई दरें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बचत बैंक खातें पर वार्षिक ब्याज दर 0.05 प्रतिशत घटाकर 2.70 प्रतिशत कर दी है। बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार संशोधित ब्याज दरें 31 मई से लागू हो गई हैं। बचत बैंक खाते के लिए बैंक के दो स्लैब एक लाख रुपये तक और एक लाख रुपये से अधिक है। चालू वित्त वर्ष में एसबीआई ने दूसरी बार बचत खाते पर ब्याज दरों में कटौती की है। इससे पहले अप्रैल में बैंक ने सभी स्लैब में बचत बैंक खातें पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया था। इसके अलावा बैंक ने 27 मई को सभी परिपक्वता अवधि की खुदरा मियादी जमा दरों में 0.40 प्रतिशत तक की कटौती की थी।

आईसीआईसीआई बैंक ने भी घटाई ब्याज दरें

वहीं निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। आईसीआईसीआई बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसने 50 लाख रुपये से कम की सभी जमाओं पर बज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 3.25 से 3 प्रतिशत कर दिया है। 50 लाख रुपये या उससे अधिक की जमा पर ब्याज दर को 3.75 से घटाकर 3.50 प्रतिशत किया गया है। बैंक ने कहा है कि बचत खाते पर नई ब्याज दरें बृहस्पतिवार से लागू होंगी। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया(एसबीआई)सेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड