लाइव न्यूज़ :

ESIC लाभार्थियों के लिए मोदी सरकार की सौगात, जल्द शुरू होगा ‘संतुष्ट’ ऐप, जानें फायदे

By भाषा | Updated: February 26, 2020 05:23 IST

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) के लाभार्थियों की विभिन्न शिकायतों के समाधान के लिये उनका मंत्रालय जल्दी ही मोबाइल एप ‘संतुष्ट’ शुरू करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देईएसआई के लाभार्थियों की विभिन्न शिकायतों के समाधान के लिये मोबाइल एप शुरू करेगा।24 फरवरी से 10 मार्च तक ईएसआईसी का विशेष सेवा पखवाड़ा की भी शुरूआत की।

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) के लाभार्थियों की विभिन्न शिकायतों के समाधान के लिये उनका मंत्रालय जल्दी ही मोबाइल एप ‘संतुष्ट’ शुरू करेगा। श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार मंत्री ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के सोमवार को यहां आयोजित स्थापना दिवस समारोह में ईएसआईसी लाभार्थियों के लिये संतुष्ट मोबाइल एप लाने के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर मंत्री ने 24 फरवरी से 10 मार्च तक ईएसआईसी का विशेष सेवा पखवाड़ा की भी शुरूआत की। इस पखवाड़े के दौरान रोजाना स्वास्थ्य जांच शिविर, बीमित व्यक्ति के लंबित बिलों का निपटान, शिकायतों का समाधान तथा मौत/अपंगता की स्थिति में नकद लाभ आदि के लिये विशेष शिविर लगाये जाएंगे।

इस मौके पर मंत्री ने नयी दिल्ली में बसईदारापुर में ईएसआईसी हॉस्पिटल का नाम बदलकर साहिब सिंह वर्मा ईएसआईसी हॉस्पिटल किया गया। इसके अलावा ईएसआईसी आयुष हॉस्पिटल नरेला का नाम भी बदलकर पद्म विभूषण बृहस्पति देव त्रिगुना हॉस्पिटल किया गया। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड