लाइव न्यूज़ :

एलआईसी ने मार्च, अप्रैल के प्रीमियम भुगतान के लिए पॉलिसीधारकों को 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया

By भाषा | Updated: April 11, 2020 20:15 IST

नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, भीम, यूपीआई के जरिये भी प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देआईडीबीआई बैंक और एक्सिस बैंक की शाखाओं और ब्लॉक स्तर पर परिचालन कर रहे आम सेवा केंद्रों (सीएससी) पर नकद में भी प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। बीमा कंपनी ने पॉलिसीधारकों को आश्वस्त किया कि है कि कोविड-19 से मृत्यु होने पर इसे ऐसे अन्य मामलों के समान ही माना जाएगा।

मुंबई: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मार्च और अप्रैल के प्रीमियम भुगतान के लिए पॉलिसीधारकों को 30 दिन का अतिरिक्त समय देने की घोषणा की है। कंपनी ने कोविड-19 महामारी की वजह से देश में लागू बंदी के मद्देनजर पॉलिसीधारकों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया है। एलआईसी ने कहा कि फरवरी के प्रीमियम के लिए दिया गया अतिरिक्त समय 22 मार्च को खत्म होने के बाद इसे 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

बयान में कहा गया है कि एलआईसी के बीमाधारक बिना सेवा शुल्क के एलआईसी डिजिटल पेमेंट विकल्प के जरिये प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। बीमा कंपनी ने कहा है कि प्रीमियम भुगतान के लिए पॉलिसीधारकों को वेबसाइट पर पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। वे सीधे कुछ जानकारी देकर भुगतान कर सकते हैं।

इसके अलावा प्रीमियम का भुगतान मोबाइल एप ‘एलआईसी पे डायरेक्ट’ को डाउनलोड कर भी किया जा सकता है। नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, भीम, यूपीआई के जरिये भी प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है। आईडीबीआई बैंक और एक्सिस बैंक की शाखाओं और ब्लॉक स्तर पर परिचालन कर रहे आम सेवा केंद्रों (सीएससी) पर नकद में भी प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है।

बीमा कंपनी ने पॉलिसीधारकों को आश्वस्त किया कि है कि कोविड-19 से मृत्यु होने पर इसे ऐसे अन्य मामलों के समान ही माना जाएगा और इसमें दावे का भुगतान तुरंत करने की व्यवस्था की जाएगी।  

टॅग्स :एलआईसीकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड