लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! सितंबर से एक घंटा पहले खुलेंगे सरकारी बैंक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 13, 2019 07:35 IST

बैंक असोसिएशन ने बैंकों से कहा है कि 31 अगस्त तक जिला स्तरीय ग्राहक समन्वय समिति की बैठक कर समय तय कर लें और उसकी सूचना स्थानीय समाचार पत्र में भी दें.

Open in App

बैंक खुलने के समय से परेशान उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कों सुबह 9 बजे खोलने का फैसला किया है. सूत्रों के अनुसार नया समय सितंबर से लागू होगा. दरअसल, देशभर के बैंकों के खुलने के समय को एक समान करने के मकसद से केंद्रीय वित्त मंत्रालय के बैंकिंग डिवीजन ने जून में बैठक की थी.

इसमें तय हुआ था कि बैंक शाखाएं ग्राहकों की सुविधा के हिसाब से खुलनी चाहिए. इसमें बैंक शाखाओं के खुलने के समय में बदलाव को मंजूरी दी गई. इंडियन बैंक असोसिएशन ने 24 जून को ग्राहक सुविधा पर गठित उपसमिति की बैठक में बैंक शाखा खुलने के लिए तीन विकल्प दिए. पहला, सुबह नौ से दोपहर तीन बजे, दूसरा, सुबह 10 से शाम चार बजे और तीसरा, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक.

बैंक असोसिएशन ने बैंकों से कहा है कि 31 अगस्त तक जिला स्तरीय ग्राहक समन्वय समिति की बैठक कर समय तय कर लें और उसकी सूचना स्थानीय समाचार पत्र में भी दें. हालांकि जहां ग्राहक देर तक बैंकिंग सेवा चाहते हैं, वहां पहले की तरह सुबह 10 या 11 बजे से भी बैंक खोलने का विकल्प रहेगा. फैसला सभी सरकारी बैंकों तथा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर लागू होगा.

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड