लाइव न्यूज़ :

February Bank Holidays 2020: फरवरी में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें सभी जरूरी काम, जानें कब-कब हैं छुट्टियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 11:04 IST

February Bank Holidays 2020: 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के चलते महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देबैंक कर्मचारियों के संगठनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल की चेतावनी दी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को सूचित किया है कि 31 जनवरी से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से कामकाज कुछ हद तक प्रभावित होगा।

फरवरी महीने में बैंकों में कई छुट्टियां होने वाली हैं। इस बार फरवरी में 29 दिन होंगे क्योंकि लिप इयर पड़ रहा है। इसके अलावा 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का भी त्योहार है। वहीं सरकारी बैंकों के कर्मचारी भी 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे जिससे बैंक का कामकाज प्रभावित होगा।

फरवरी में बैंकों की छुट्टियां

1 फरवरी-सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर2 फरवरी-रविवार8 फरवरी-शनिवार9 फरवरी-रविवार16 फरवरी-रविवार15 फरवरी-Lui-Ngai-Ni (मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे)19 फरवरी-छत्रपति शिवाजी जयंती (महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे)19 फरवरी-संत रविदास जयंती (चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे)21 फरवरी-महाशिवरात्रि22 फरवरी-शनिवार23 फरवरी-रविवार

सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारी 31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल पर

बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल की चेतावनी दी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने इस हड़ताल का आह्वान किया है। यह ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स कान्फेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक एम्प्लायज एसोसिएशन (एआईबीईए) और नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स समेत नौ कर्मचारी संगठनों का निकाय है। 

एआईबीओसी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। इसीलिए कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल नोटिस को वापस नहीं लिया है। बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मामला नवंबर 2017 से लंबित है। एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने एक बयान में कहा कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की तरफ से कोई स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं जतायी गयी है। इसके कारण हड़ताल को लेकर दिया गया नोटिस कायम है। 

उन्होंने कहा, ‘‘आईबीए के अड़ियल रुख के कारण हमारे पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित होगा। इसको देखते हुए बैंक ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हैं। लेकिन इसे हमपर बैंक प्रबंधन और आईबीए ने थोपा है।’’ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को सूचित किया है कि 31 जनवरी से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से कामकाज कुछ हद तक प्रभावित होगा। अगर प्रस्तावित हड़ताल होती है, तो यह बजट सत्र शुरू होने के साथ होगी। 2020-21 का बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा।

टॅग्स :बैंकिंगभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड