लाइव न्यूज़ :

PAN कार्ड बनवाने वालों के लिए जरूरी खबर, आयकर विभाग ने किया ये बड़ा बदलाव

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 2, 2018 15:12 IST

सीबीडीटी ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि अगर आवेदन करने वाले युवक के माता-पिता अलग रहते हैं और उन दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है तो ऐसी स्थिति में पिता का नाम अनिवार्य नहीं होगा।

Open in App

अगर आप अपना स्थाई खाता संख्या (पैन) कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपने लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, आयकर विभाग एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिसके तहत अब आपको अपने पिता का नाम देना अनिवार्य नहीं होगा। यह नियम पांच दिसंबर 2018 से लागू होने जा रहा है। इस संबंध में हाल ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी थी। 

सीबीडीटी ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि अगर आवेदन करने वाले युवक के माता-पिता अलग रहते हैं और उन दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है तो ऐसी स्थिति में पिता का नाम अनिवार्य नहीं होगा। आवेदक अपने पिता की जगह माता का नाम लिख सकता है। इसके लिए फॉर्म में अलग से ऑप्शन दिया जाएगा। बता दें, अभी तक आयकर विभाग के नियमों के तहत सिर्फ पिता का नाम ही लिखने का प्रावधान था।

इस नियम के लागू होते ही लाखों लोगों के पैन कार्ड बनने का रास्ता साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि इससे पहले कई लोगों को पिता के नाम की अनिवार्यता होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उसके पीछ का कारण यह बताया जा रहा था कि माता-पिता के बीच तलाक हो जाने के चलते युवक मां के साथ रह रहा है ऐसी स्थिति में वह पैन कार्ड पर पिता का नाम नहीं लिखा सकता है।   

इसके अलावा आयकर विभाग ने लेन-देन के नियमों नियमों में भी बदलाव करते हुए कहा है कि अब से एक वित्त वर्ष में 2.5 लाख रुपये से अधिक का वित्तीय लेनदेन करने वाली इकाइयों के लिए भी पैन कार्ड अनिवार्य है।

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड