लाइव न्यूज़ :

बढ़ती महंगाई के दौर में बेहतर भविष्य के लिए ऐसे शुरू करें बचत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 6, 2018 15:39 IST

बचत की शुरुआत की दिशा में पहला कदम है अपने मासिक खर्च का हिसाब तैयार करना। बचत से पहले ये जानना जरूरी है कि आपके पैसे खर्च कहाँ हो रहे हैं।

Open in App

आज के इस दौर में व्यक्ति जो कमाता है सब खर्च हो जाता है उसके पास सेविंग्स करने के लिए भी कुछ नहीं बचता। इसके कारण हम भविष्‍य में अपनी किसी भी जरूरत के या दुर्घटना के लिए कुछ नहीं बचा पाते।  लेकिन अभी भी बहुत ज्यादा देर नहीं हुए अगर आप अब से भी सेविंग शुरू करते है तो भविष्य के लिए अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।  सबसे पहले तो आपको जरूरत है अपने खर्चों का हिसाब रखने की।  यह बचत के लिए सबसे अहम पहलू है। 

खर्चों का हिसाब पता लगाने के लिए सबसे सही तरीका यह है कि हर मंथ में जितनी आपकी इनकम है उनका ब्यौरा तैयार करें । ब्योरा रखने के लिए आप खर्चों को दो हिस्सों में बांट सकतें हैं। जैसे फिक्स खर्च और कभी-कभार होने वाले खर्च। फिक्स खर्च जैसे घर का किराया, इंश्योरेंस के प्रीमियम आदि।  इसके उलट कभी-कभार (फ्लेक्सिबल) होने वाले खर्च का अमाउंट हर मंथ एक नहीं होती। खाने-पीनाया मनोरंजन पर होने वाले खर्च फ्लेक्सिबल खर्च में आता हैं। 

अपनी आय और व्यय जरुर पता जरुर लगाएं। हर मंथ में अपनी आय और खर्चों का हिसाब लगाने के बाद आप अपनी खर्च को अपनी टोटल इनकम में से घटा लें। इसके बाद जो भी अमाउंट बचता है आप उसे इन्वेस्ट कर सकते हैं लेकिन अगर खर्च की कुल रकम पूरी इनकम से ज्यादा है, तो यह आपके लिए चिंता बात हो सकती है।  ऐसे में आपको जरुरत है अपने खर्चों में थोड़ी कटौती करने की।  क्योंकि यह बात हमेशा याद रखें कि इनकम से ज्यादा खर्च हमेशा आपको कर्ज में डालता है।

अपनी सेविंग्स को अगर आप अपनी बटुए के बजाएं बैंक अकाउंट में रखते हो तो यह बढ़िया आदत है क्योंकि बैंक में आपका पैसा बचा रहता है जबकि बटुए में रखा अमाउंट अक्सर हम खर्च क्र देतें हैं।  इसके साथ ही अगर आप बैंक में पैसे रखतें हैं तो इसका इंटरेस्ट भी आपको मिलता है।  बचत खाते यानि सेविंग्स अकाउंट में 4 से 6 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट मिलता है।  

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंससेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड