लाइव न्यूज़ :

युकी भांबरी फिट होकर फिर टेनिस खेलने को तैयार

By भाषा | Updated: February 17, 2021 18:44 IST

Open in App

(अमनप्रीत सिंह)

नयी दिल्ली, 17 फरवरी भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल खिलाड़ियों में शुमार युकी भांबरी घुटने की चोट के ठीक नहीं होने के कारण टेनिस छोड़ने का मन बना चुके थे लेकिन महीनों की कड़ी मशक्कत और संयम के बाद वह एक बार फिर अपने पसंदीदा खेल में अपना हुनर दिखाने को तैयार हैं।

अक्टूबर 2018 के बाद से ही युकी दाहिने घुटने की चोट से परेशान थे जिसके लिये उन्होंने भारत, अमेरिका और स्पेन के विशेषज्ञों को दिखाया और उपचार के लिये 40 लाख रूपये खर्च कर दिये। लेकिन आस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ डॉक्टर एबोनी रियो से मिलने के बाद उन्हें भरोसा मिला कि वह वापसी कर सकते हैं।

युकी ने अब वापसी की घोषणा करते हुए अगले हफ्ते शुरू होने वाले एटीपी 250 सिंगापुर टेनिस ओपन में खेलने का फैसला किया।

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘मेरे पास विकल्प यही था कि टेनिस छोड़ दूं या फिर वापसी करने की कोशिश करूं। मुझे लगा कि मेरे अंदर अभी खेल के काफी समय बचा है इसलिये वापसी करने की कोशिश की। कुछ भी गलत या सही नहीं होता, या तो आप कोशिश करो या फिर पछतावा करते रहो। ’’

युकी को टूर्नामेंट में खेलने के लिये फिटनेस हासिल करने में करीब 27 महीने लग गये। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से बार बार एक सी एक्सरसाइज करते हुए कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप जूझते हो क्योंकि यह नीरस हो जाता है। 2020 में ऐसा भी समय आया जब मुझे लगा कि मैं वापसी नहीं कर पाऊंगा क्योंकि मैंने घुटने के लिये जो हो सकता था, वो सब किया लेकिन कुछ भी कारगर नहीं हो रहा था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन भाग्यशाली रहा कि लोगों का काफी सहयोग रहा। लेकिन अंत में यह आपको ही करना होता है। ’’

युकी को अपने करियर में चोटों से काफी नुकसान हुआ है। 28 साल के इस खिलाड़ी से जब पूछा गया कि उन्हें चोटों से उबरने में इतना समय क्यों लगता है तो उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मैं चोटिल हुआ तो उबरने में समय लगा। अगर डाक्टर कहते कि इसे ठीक होने में एक महीना लगेगा तो वास्तव में इसमें दो महीने लगते और अगर वह कहता कि छह महीने तो इसमें आठ महीने लगते। अपने अनुभव से मुझे चोटों के बारे में पता चल गया। इसलिये मैं लंबे रिहैबिलिटेशन के लिये मानसिक रूप से थोड़ा सा तैयार था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...

क्राइम अलर्टपलंग के नीचे छिपे थे आरोपी?, जगद्दल हिंसा के आरोपी 15 लोगों के घरों पर छापा, तृणमूल कांग्रेस के कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ अरेस्ट

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

क्राइम अलर्टमशरूम फार्मिंग यूनिट के नाले में जहरीली गैस के कारण पिंटू राजेश प्रसाद, व्यास सोहम कुमार और गौतम रामसुरन कुशवाहा की मौत

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!