लाइव न्यूज़ :

World Boxing Championships 2023: फाइनल में जरीन, लवलीना, बूरा और नीतू, सिल्वर मेडल पक्का

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2023 21:32 IST

World Boxing Championships 2023:कजाखस्तान की मुक्केबाज ज्यादा हावी रहीं जिससे पहला राउंड 3-2 से उनके नाम रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।नीतू ने मजबूत वापसी करते हुए दमदार ‘हुक्स’ और ‘जैब्स’ जड़े।अगले तीन मिनट काफी तनावपूर्ण रहे जिसमें नीतू ने बाल्कीबेकोवा से बेहतर प्रदर्शन किया।

World Boxing Championships 2023: महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की 4 खिलाड़ी फाइनल में प्रवेश किया है। मौजूदा चैम्पियन निकहत जरीन, नीतू गघांस, स्वीटी बूरा और लवलीना बोरगोहेन ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। 

जरीन (50 किग्रा) ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने कोलंबियाई मुक्केबाज इंग्रिट लोरेना वालेंसिया विक्टोरिया के खिलाफ अपना सेमीफाइनल बाउट जीता। नीतू  (48 किग्रा) ने अंतिम मुकाबलों में शानदार जीत से महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।

निकहत ने रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया को 5-0 से शिकस्त दी, तो वहीं नीतू ने कजाखस्तान की अलुआ बाल्कीबेकोवा पर 5-2 से जीत हासिल की। स्वीटी बूरा (81 किग्रा) ने आस्ट्रेलिया की सुए एम्मा ग्रीनट्री पर 4-3 की जीत से फाइनल में जगह बनायी। लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने चीन की लि कियान पर 4-1 की जीत से फाइनल में प्रवेश किया।

निकहत ने अपनी फुर्ती और रणनीतिक दक्षता से वालेंसिया को पराजित किया और अपने खिताब के बचाव की ओर कदम बढ़ाना जारी रखा। इससे पहले नीतू और बाल्कीबेकोवा के बीच मुकाबला पिछले साल के क्वार्टरफाइनल जैसा ही था। इसमें राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन नीतू और बाल्कीबेकोवा ने पहले दौर में एक दूसरे पर जमकर मुक्के जड़े।

हालांकि कजाखस्तान की मुक्केबाज ज्यादा हावी रहीं जिससे पहला राउंड 3-2 से उनके नाम रहा। दूसरे राउंड में हालांकि नीतू ने मजबूत वापसी करते हुए दमदार ‘हुक्स’ और ‘जैब्स’ जड़े। दोनों मुक्केबाज एक दूसरे को जकड़ने की कोशिश करती रहीं।

लेकिन नीतू इस राउंड को अपने नाम करने में सफल रही। अगले तीन मिनट काफी तनावपूर्ण रहे जिसमें नीतू ने बाल्कीबेकोवा से बेहतर प्रदर्शन किया जिससे मुकाबले का ‘रिव्यू’ किया गया और उन्हें विजेता घोषित किया गया। 

 

टॅग्स :मुक्केबाजीBoxing Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!