लाइव न्यूज़ :

Sheetal Devi Asian Para Games 2023: दो स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला, जम्मू-कश्मीर की शीतल देवी का कारनामा, अपने पैरों से तीर चलाकर रचा इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 27, 2023 1:07 PM

Sheetal Devi Asian Para Games 2023: कंपाउंड मिश्रित वर्ग में स्वर्ण और महिला युगल में रजत जीता था।

Open in App
ठळक मुद्देशीतल को भारतीय सेना ने बचपन में गोद ले लिया था।सिंगापुर की अलीम नूर एस को 144.142 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।नितेश कुमार को 22 . 20, 21 . 19 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

Sheetal Devi Asian Para Games 2023: भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी एशियाई पैरा खेलों में एक ही सत्र में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं, जिन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में शुक्रवार को शीर्ष स्थान हासिल किया।

जम्मू कश्मीर की 16 वर्ष की शीतल अपने पैरों से तीर चलाती हैं। इससे पहले उन्होंने कंपाउंड मिश्रित वर्ग में स्वर्ण और महिला युगल में रजत जीता था। किश्तवाड़ के दूरस्थ इलाके में सैन्य शिविर में पाई गई शीतल को भारतीय सेना ने बचपन में गोद ले लिया था। जुलाई में उन्होंने पैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में सिंगापुर की अलीम नूर एस को 144.142 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

अंकुर धामा इस सप्ताह एक ही सत्र में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। भारत के अब तक 96 पदक हो गए हैं जिनमें बैडमिंटन खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते। पैरालम्पिक चैम्पियन प्रमोद भगत ने एकल एसएल3 वर्ग में हमवतन नितेश कुमार को 22 . 20, 21 . 19 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

टोक्यो पैरालम्पिक रजत पदक विजेता आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई ने एसएल 4 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सुकांत कदम को कांस्य पदक मिला। महिलाओं के एसयू5 फाइनल में टी मुरूगेसन ने स्थानीय खिलाड़ी यांग कियूशिया को 21 . 19, 21 . 19 से हराकर पीला तमगा हासिल किया।

भारत की ही मनीषा रामदास को कांस्य पदक मिला। पुरुष युगल एसएल3. एसएल4 वर्ग में नितेश और तरूण ने स्वर्ण पदक जीता जबकि भगत और सुकांत को कांस्य पदक मिला । पैरालम्पिक चैम्पियन कृष्णा नागर को एसएच 6 में रजत पदक मिला।

एथलेटिक्स में रमन शर्मा ने पुरुषों की 1500 मीटर टी38 स्पर्धा में नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। भालाफेंक में प्रदीप कुमार और लक्षित ने एफ54 वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीते । चक्का फेंक में लक्ष्मी ने कांस्य पदक जीता जबकि तीरंदाज राकेश कुमार ने पुरुषों के कंपाउंड वर्ग में रजत पदक जीता।

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सएशियन गेम्सजम्मू कश्मीरगोल्ड मेडलभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKupwara LOC intrusion: टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी

भारतकश्मीरी विस्थापितों द्वारा कम मतदान करने से निराश हुई BJP, अब बारामुल्ला व अनंतनाग में लगाया ऐड़ी-चोटी का जोर

भारतLok Sabha Elections 2024: "राहुल बाबा, ममता दीदी, आप हमें कितना भी डरा लें, पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे", अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली में कहा

भारत"जम्मू-कश्मीर में रहने वाले लोगों से अपनी तुलना कर रहे PoK में रहने वाले लोग": कोलकाता में बोले जयशंकर

भारतLok Sabha Elections 2024: शाम 5 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 75.66% हुई वोटिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: 2007, 2009, 2012 में नेहरू कप, 2011, 2015, 2021 में सैफ चैम्पियनशिप और 2008 एएफसी में रहे सूत्रधार, देखें 10 रिकॉर्ड

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: पाकिस्तान के खिलाफ पहला गोल, मेसी और रोनाल्डो क्लब में शामिल, 252 मैच और 515 गोल, 6 जून को अलविदा!, जानें उपलब्धि

अन्य खेलSunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, कहा- कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर होगा आखिरी मैच

अन्य खेलFederation Cup 2024: तीन साल बाद यहां के हम सिकंदर!, 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पर कब्जा, कर्नाटक के मनु 82.06 मीटर के साथ रजत जीता, देखें टॉप-5 लिस्ट

अन्य खेलLa Liga 2023-24: रीयाल सोसीदाद पर 2-0 से जीत, गिरोना को पछाड़कर अंक तालिका में 76 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बार्सीलोना, देखें प्वाइंट टेबल