लाइव न्यूज़ :

बोनर और डा सिल्वा की अर्धशतकीय पारियों से वेस्टइंडीज बड़े स्कोर की ओर

By भाषा | Updated: February 12, 2021 13:23 IST

Open in App

ढाका, 12 फरवरी (एपी) विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा (नाबाद 70) और एंक्रुमाह बोनर (90) की अर्धशतकीय पारियों से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक छह विकेट पर 325 रन बनाकर अपनी स्थित मजबूत कर ली।

लंच के लिए खेल रोके जाते समय डा सिल्वा के साथ अलजारी जोसेफ (नाबाद 34) क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अब तब 59 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

वेस्टइंडीज ने दिन की शुरूआत पांच विकेट पर 223 रन से की और बोनर जहां संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे वही डा सिल्वा विकेटों के बीच रन दौड़ने के साथ बीच -बीच में बाउंड्री लगाकर बांग्लादेश के गेंदबाजों को दवाब बनाने का मौका नहीं दे रहे थे।

दिन के पहले सत्र में बांग्लादेश को एकमात्र सफलता मेहदी हसन को मिली जिन्होंने मोहम्मद मिथुन के हाथों कैच कराकर बोनर की 207 गेंद की पारी का अंत किया। अपने पहले शतक से 10 रन से चूकने वाले बोनर ने इस पारी में सात चौके लगाने के साथ डा सिल्वा के साथ छठे विकेट के लिए 88 रन जोड़े।

बांग्लादेश के लिए अबु जायद और तायजुल इस्लाम ने दो-दो जबकि हसन और सौम्य सरकार ने एक-एक विकेट लिये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

कारोबारबढ़ेगी महंगाई! पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4-5 रुपये प्रति लीटर और LPG की कीमत 40-50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ने की संभावना

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!