लाइव न्यूज़ :

नाडा ने जारी किया 2018-19 के पॉजीटिव मामलों का रिपोर्ट, इस खेल के सबसे ज्यादा खिलाड़ी डोप टेस्ट में हुए फेल

By भाषा | Updated: July 31, 2019 22:34 IST

भारोत्तोलन के सबसे ज्यादा 41 पॉजीटिव डोप मामले वर्ष 2018-19 में दर्ज हुए, जबकि एथलेटिक्स के 18 खिलाड़ी उन 187 खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने डोप टेस्ट से कन्नी काटी।

Open in App
ठळक मुद्देभारोत्तोलन के सबसे ज्यादा 41 पॉजीटिव डोप मामले वर्ष 2018-19 में दर्ज हुए।राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी ने बुधवार को सालाना रिपोर्ट जारी की।रिपोर्ट के अनुसार बॉडीबिल्डिंग के 60 प्रतिशत पॉजीटिव मामले रहे।

नई दिल्ली, 31 जुलाई। भारोत्तोलन के सबसे ज्यादा 41 पॉजीटिव डोप मामले वर्ष 2018-19 में दर्ज हुए, जबकि एथलेटिक्स के 18 खिलाड़ी उन 187 खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने डोप टेस्ट से कन्नी काटी। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी ने बुधवार को सालाना रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट के अनुसार बॉडीबिल्डिंग के 60 प्रतिशत पॉजीटिव मामले रहे, लेकिन ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन की दशा सबसे खराब रही। पावरलिफ्टिंग में 13 और कबड्डी में पांच खिलाड़ी डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए।

रिपोर्ट में बताया गया कि कुश्ती (छह), जूडो (पांच), साइकिलिंग (तीन), तीरंदाजी (दो), मुक्केबाजी (दो), निशानेबाजी (दो), टेनिस (दो), गोल्फ (दो), जबकि हॉकी , तैराकी और फुटबॉल (एक-एक) के खिलाड़ी भी डोप टेस्ट में नाकाम रहे।

नाडा ने इस साल 357 भारोत्तोलकों के नमूनों की जांच की, जिनमें 225 प्रतिस्पर्धा में और 132 इसके बाहर लिए गए। ट्रैक और फील्ड में 1020 नमूने लिए गए। बॉडीबिल्डिंग में 135 नमूनों में से 60 पाजीटिव रहे।

टॅग्स :नाडारेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटनाडा ने डोप टेस्ट में चूकने पर यशस्वी जयसवाल और शैफाली वर्मा को जारी किया नोटिस

क्रिकेटस्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल?, 348 खिलाड़ियों की सूची, देखिए

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!