लाइव न्यूज़ :

विवेक सागर प्रसाद एफआईएच सम्मान के लिए फिर से नामांकित होने पर अभिभूत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:49 IST

Open in App

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि ‘एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के साल का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ खिलाड़ी’ के पुरस्कार लिए उन्हें करियर में दूसरी बार नामांकन मिलेगा। प्रसाद 2019-20 सत्र में इस पुरस्कार को हासिल कर चुके हैं।  प्रसाद इस महीने की शुरुआत में तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे। यह चार दशकों में टीम का पहला ओलंपिक पदक था।हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति में प्रसाद ने कहा, ‘‘ मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दोबारा होगा। उसी श्रेणी में दूसरी बार नामांकित होना अच्छा अहसास है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे इसके बारे में देर रात को तब पता चला जब मैंने अपने दोस्तों के संदेश देखे, जिसमें वे मुझे बधाई दे रहे थे। सच कहूं तो यह वाकई में शानदार है।’’तोक्यो में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी और कोच एफआईएच पुरस्कार 2020-21 की  लगभग सभी श्रेणियों में नामांकन हासिल करने में सफल रहे। इस 21 साल के खिलाड़ी ने अपने नामांकन का श्रेय टीम के अपने सीनियर खिलाड़ियों को दिया।उन्होंने कहा, ‘‘यह ‘टीम वर्क (सामूहिक प्रयास)’ और सीनियर खिलाड़ियों के समर्थन का नतीजा है। मेरे पदार्पण के बाद से, ये सीनियर खिलाड़ी मेरी प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत रहे हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे बिना किसी डर और दबाव के अपना स्वाभाविक खेल खेलने में मदद की है। यही सबसे बड़ा कारण है कि मैं ‘2019 एफआईएच साल का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ खिलाड़ी’ का पुरस्कार जीत सका और अब दूसरी बार इस खिताब को हासिल करने का मौका मिला है।’’प्रसाद ने कहा कि ओलंपिक कांस्य पदक जीतने की खुशी में अभी तक कोई कमी नहीं आयी है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं ओलंपिक पदक विजेता टीम का हिस्सा था। यह हर खिलाड़ी का सपना होता है। मैं 21 साल की उम्र में इस सपने को पूरा में सफल होने पर खुद को भाग्यशाली समझता हूं।’’उन्होंने कहा कि हमने अपने खेल का स्तर ऊंचा किया है लेकिन इसमें और सुधार करना होगा। प्रसाद ने कहा, ‘‘ हमें यह भी महसूस करना होगा कि यह अभी शुरुआत है। अभी खेल में सुधार की बहुत गुंजाइश है। हमने अपने खेल के स्तर को ऊंचा किया है और अब हमें और बेहतर करना होगा। आगे और भी चुनौतियां होंगी। उसके लिए हमें पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!