लाइव न्यूज़ :

Pro Wrestling League: विनेश फोगाट ने मुंबई को दिलाई जीत, हरियाणा को 4-3 से हराया

By भाषा | Published: January 25, 2019 10:46 AM

विनेश फोगाट ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां मुंबई महारथी को पेशेवर कुश्ती लीग में हरियाणा हैमर्स पर 4-3 से जीत दिलायी।

Open in App

विनेश फोगाट ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां मुंबई महारथी को पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) में हरियाणा हैमर्स पर 4-3 से जीत दिलायी। हाल में लॉरेस पुरस्कार के लिए नामित हुई 24 वर्षीय स्टार पहलवान विनेश को महिलाओं के 53 किग्रा में हरियाणा हैमर्स की सीमा से कड़ी चुनौती मिली। लेकिन एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ने 12-2 से कुश्ती जीती और एक मुकाबला शेष रहते मुंबई को जीत दिला दी। इस जीत से मुंबई ने हरियाणा का विजय क्रम भी रोक दिया। 

इसके बाद पुरूषों के 57 किग्रा का अंतिम मुकाबला महत्वहीन रह गया था। इसमें विश्व अंडर-23 चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता रवि कुमार ने मुंबई के यूरोपीय अंडर-23 चैम्पियन इब्रागिम इल्येसोव को 13-9 से हराया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ।

इससे पहले शाम को पहले मुकाबले (पुरूष 65 किग्रा) में हरफूल ने बराबरी की टक्कर में हरियाणा हैमर्स के रजनीश को 5-2 से हराकर मुंबई महारथी को शुरुआती बढ़त दिलाई।

यूरोपीय चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी तात्याना अमेल्चेनको ने अगला मुकाबला आसानी से जीतकर हरियाणा को बराबरी दिलायी। अजरबैजान की पहलवान ने महिलाओं के 62 किग्रा में मुंबई की शिल्पी यादव को 16-0 से करारी शिकस्त दी। 

अगली कुश्ती (पुरूष 86 किग्रा) में विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता अली शाबानोव ने रोमांचक भिड़ंत के बाद महारथी के दीपक पूनिया को 4-3 से हराकर हैमर्स को 2-1 से आगे कर दिया। 

यूरोपीय चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता जेनेथ नेमेत ने मुंबई को 2-2 की बराबरी दिलाई। हंगरी की इस पहलवान ने महिलाओं के 76 किग्रा में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदकधारी किरन को 6-4 से हराया। 

रूसी पहलवान बैत्सीव व्लादिसिएव सुपर हैवीवेट (125 किग्रा) में उक्रेन के एलेक्जेंडर खोत्सिनिवस्की को 6-2 से हराकर मुंबई को जीत के करीब ले आए। पांच मुकाबलों के बाद मुबई 3-2 से आगे थी और अगली कुश्ती में उसकी स्टार विनेश ने जीत दर्ज करके अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी थी।

टॅग्स :विनेश फोगाटप्रो रेसलिंग लीग
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलParis Olympics 2024: विनेश ने भारत के लिए महिला 50 किग्रा का पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया

अन्य खेलकुश्ती ट्रायल के दौरान ड्रामा, विनेश ने मुकाबले में बाधा डालने के बाद 50 किग्रा में दर्ज की जीत

अन्य खेलIndian wrestling: कर दिया देश की कुश्ती को बर्बाद!, बजरंग, साक्षी और विनेश के खिलाफ नारे, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के जूनियर पहलवान करियर को लेकर विरोध में उतरे

अन्य खेलWFI के निलंबन के बीच रेसलर विनेश फोगाट ने भी लौटाया अर्जुन, खेल रत्न पुरस्कार, कर्तव्य पथ पर रखे अवॉर्ड

अन्य खेलKhel Ratna and Arjuna award: खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाया, विनेश फोगाट ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पढ़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल2027 Women World Cup: 119 वोट मिले, लो जी नोट कर लो डेट, इस देश में खेला जाएगा 2027 विश्व कप, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी की संयुक्त दावेदारी को पीछे छोड़ा

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: 2007, 2009, 2012 में नेहरू कप, 2011, 2015, 2021 में सैफ चैम्पियनशिप और 2008 एएफसी में रहे सूत्रधार, देखें 10 रिकॉर्ड

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: पाकिस्तान के खिलाफ पहला गोल, मेसी और रोनाल्डो क्लब में शामिल, 252 मैच और 515 गोल, 6 जून को अलविदा!, जानें उपलब्धि

अन्य खेलSunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, कहा- कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर होगा आखिरी मैच

अन्य खेलFederation Cup 2024: तीन साल बाद यहां के हम सिकंदर!, 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पर कब्जा, कर्नाटक के मनु 82.06 मीटर के साथ रजत जीता, देखें टॉप-5 लिस्ट