लाइव न्यूज़ :

Pro Wrestling League: विनेश फोगाट ने मुंबई को दिलाई जीत, हरियाणा को 4-3 से हराया

By भाषा | Updated: January 25, 2019 10:46 IST

विनेश फोगाट ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां मुंबई महारथी को पेशेवर कुश्ती लीग में हरियाणा हैमर्स पर 4-3 से जीत दिलायी।

Open in App

विनेश फोगाट ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां मुंबई महारथी को पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) में हरियाणा हैमर्स पर 4-3 से जीत दिलायी। हाल में लॉरेस पुरस्कार के लिए नामित हुई 24 वर्षीय स्टार पहलवान विनेश को महिलाओं के 53 किग्रा में हरियाणा हैमर्स की सीमा से कड़ी चुनौती मिली। लेकिन एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ने 12-2 से कुश्ती जीती और एक मुकाबला शेष रहते मुंबई को जीत दिला दी। इस जीत से मुंबई ने हरियाणा का विजय क्रम भी रोक दिया। 

इसके बाद पुरूषों के 57 किग्रा का अंतिम मुकाबला महत्वहीन रह गया था। इसमें विश्व अंडर-23 चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता रवि कुमार ने मुंबई के यूरोपीय अंडर-23 चैम्पियन इब्रागिम इल्येसोव को 13-9 से हराया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ।

इससे पहले शाम को पहले मुकाबले (पुरूष 65 किग्रा) में हरफूल ने बराबरी की टक्कर में हरियाणा हैमर्स के रजनीश को 5-2 से हराकर मुंबई महारथी को शुरुआती बढ़त दिलाई।

यूरोपीय चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी तात्याना अमेल्चेनको ने अगला मुकाबला आसानी से जीतकर हरियाणा को बराबरी दिलायी। अजरबैजान की पहलवान ने महिलाओं के 62 किग्रा में मुंबई की शिल्पी यादव को 16-0 से करारी शिकस्त दी। 

अगली कुश्ती (पुरूष 86 किग्रा) में विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता अली शाबानोव ने रोमांचक भिड़ंत के बाद महारथी के दीपक पूनिया को 4-3 से हराकर हैमर्स को 2-1 से आगे कर दिया। 

यूरोपीय चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता जेनेथ नेमेत ने मुंबई को 2-2 की बराबरी दिलाई। हंगरी की इस पहलवान ने महिलाओं के 76 किग्रा में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदकधारी किरन को 6-4 से हराया। 

रूसी पहलवान बैत्सीव व्लादिसिएव सुपर हैवीवेट (125 किग्रा) में उक्रेन के एलेक्जेंडर खोत्सिनिवस्की को 6-2 से हराकर मुंबई को जीत के करीब ले आए। पांच मुकाबलों के बाद मुबई 3-2 से आगे थी और अगली कुश्ती में उसकी स्टार विनेश ने जीत दर्ज करके अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी थी।

टॅग्स :विनेश फोगाटप्रो रेसलिंग लीग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतYear Ender 2024: भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा बीता साल, ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का सपना

ज़रा हटकेVIDEO: बृजभूषण... कांग्रेस का हुआ सत्यानाश, 'पहलवान नायक नहीं खलनायक हैं'!, देखें वीडियो

भारत'देश की बेटी को जीत की बधाई...', विनेश फोगाट की जीत पर बजरंग पूनिया का पहला बयान , बोले- "यह लड़ाई देश की सबसे मजबूत दमनकारी शक्तियों के खिलाफ"

भारतJulana seat Haryana Assembly Election Result 2024: 2128 वोट से पीछे विनेश फोगाट, जुलाना सीट से योगेश कुमार आगे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!