लाइव न्यूज़ :

JNU विवाद पर फैन ने की विजेंदर सिंह को ट्रोल करने की कोशिश, बॉक्सर ने दिया करारा जवाब

By सुमित राय | Updated: January 8, 2020 08:30 IST

बॉक्सर विजेंदर सिंह को एक फैन ने जेएनयू विवाद पर ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसका करारा जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देविजेंदर सिंह ने जेएनयू हमले के बाद ट्वीट किया था, जिसपर फैन ने ट्रोल करने की कोशिश की।ट्वीट पर विजेंदर सिंह ने जवाब दिया और लिखा, 'भाई जाट हूं ना, अंध भक्त नहीं।'

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लाठियों से लैस नकाबपोश लोगों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले को लेकर किए गए ट्वीट पर एक फैन ने भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह को ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसका करारा जवाब दिया।

दरअसल, जेएनयू हमले के बाद विजेंदर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'वैसे एक कहावत है अंग्रेजी में- जब आप बहस जीतने लगते हैं तो वे अपको मेन टॉपिक से अलग आपको निजी रूप से टारगेट करने लगते हैं।'

इस पर समीर चौहान नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, 'भाई बॉक्सिंग पर फोकस करो ना। कहां फालतू के झमेले में फंस के अपनी बनी बनाई इज्जत खत्म कर रहे हो। हम आपको एक खिलाड़ी के रूप में पसंद करते हैं।'

इस ट्वीट पर विजेंदर सिंह ने जवाब दिया और लिखा, 'भाई जाट हूं ना, अंध भक्त नहीं।'

बता दें कि कुछ नकाबपोश अज्ञात लोगों ने रविवार शाम को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में घूसकर छात्रों पर हमला कर दिया, जिसमें छात्रसंघ की अध्यक्ष आईशी घोष और महासचिव समेत 20 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को परिसर में पुलिस को बुलाना पड़ा था। पुलिस ने परिसर में फ्लैग मार्च भी किया। सभी घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

टॅग्स :विजेंदर सिंहजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!