लाइव न्यूज़ :

UEFA Nations League: 1928 के बाद घरेलू मैदान पर सबसे बुरी हार, हंगरी ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया, 94 साल का रिकॉर्ड टूटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2022 17:19 IST

UEFA Nations League: पिछले साल यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले इंग्लैंड को हंगरी के हाथों करारी हार के बाद अपने प्रशंसकों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपीय चैंपियन इटली के लिये भी यह अच्छा दिन नहीं रहा और उसे जर्मनी ने 5-2 से हराया।हमारी पहली बड़ी हार है। हमें इसे भूलकर आगे बढ़ना होगा।हंगरी ने रोलैंड सलाई के गोल से 16वें मिनट में बढ़त बनायी।

UEFA Nations League: इंग्लैंड को नेशन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में हंगरी से 4-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा जो उसकी 1928 के बाद घरेलू धरती पर सबसे बुरी हार है।

पिछले साल यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले इंग्लैंड को हंगरी के हाथों करारी हार के बाद अपने प्रशंसकों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। यूरोपीय चैंपियन इटली के लिये भी यह अच्छा दिन नहीं रहा और उसे जर्मनी ने 5-2 से हराया।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने कहा, ‘‘यह पिछले कई वर्षों में हमारी पहली बड़ी हार है। हमें इसे भूलकर आगे बढ़ना होगा।’’ हंगरी ने रोलैंड सलाई के गोल से 16वें मिनट में बढ़त बनायी। सलाई ने इसके बाद 70वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। जसोल्ट नागी ने इसके 10 मिनट बाद तीसरा गोल दाग दिया जबकि डेनियल गाजदैग ने हंगरी के लिये चौथा गोल किया।

यह इंग्लैंड की 94 साल पहले स्कॉटलैंड के हाथों 5-1 से हार के बाद घरेलू धरती पर सबसे बड़ी हार है। इटली अभी विश्व कप में जगह बनाने से चूकने से नहीं उभरा है और ऐसे में जर्मनी ने उसे करारी शिकस्त देकर उसके घावों पर नमक छिड़क दिया। जर्मनी एक समय 5-0 से आगे था जिसके बाद इटली ने दो गोल करके हार का अंतर कुछ कम किया।

टॅग्स :इंग्लैंडफुटबॉलइंग्लिश प्रीमियर लीग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!