लाइव न्यूज़ :

भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर, मैरी कॉम समेत अमित-मनीष ने किया टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

By भाषा | Updated: March 10, 2020 09:19 IST

दूसरी वरीय मैरी कॉम ने क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस की आयरिश मैग्नो पर 5-0 की आसान जीत से दूसरी बार ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।

Open in App

छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरी कॉम (51 किग्रा) और दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) ने सेमीफाइनल में पहुंचकर टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया जबकि मनीष कौशिक (63 किग्रा) सोमवार को यहां एशिया/ओसनिया क्वालीफायर में क्वार्टर फाइनल बाउट में हारने के बावजूद टोक्यो टिकट कटाने की दौड़ में बने हुए हैं। 

दूसरी वरीय मैरी कॉम ने क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस की आयरिश मैग्नो पर 5-0 की आसान जीत से दूसरी बार ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया। मैरी कॉम ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था जब महिला मुक्केबाजी को पहली बार इस महासमर में शामिल किया गया था। अब 37 साल की इस अनुभवी मुक्केबाज का सामना सेमीफाइनल में चीन की युआन चांग से होगा जो पूर्व युवा ओलंपिक चैम्पियन हैं। 

इससे पहले विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी और शीर्ष वरीय भारतीय मुक्केबाज पंघाल ने पहली बार ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया। मौजूदा एशियाई और एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण पदकधारी पंघाल ने क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के कार्लो पालाम को 4-1 से शिकस्त दी और सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। पंघाल ने मुकाबले के बाद कहा, ‘‘मैं अपना ओलंपिक कोटा अपने अंकल राज नारायण को समर्पित करना चाहता हूं, उनका आज जन्मदिन है और वो मेरा काफी उत्साह बढ़ाते हैं। ’’

वहीं विश्व कांस्य पदक विजेता कौशिक क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया के तीसरे वरीय चिंगजोरिग बातारसुख से 2-3 से हार गये। कौशिक ओलंपिक कोटा हासिल करने की दौड़ में बने हुए हैं, लेकिन इसके लिये उन्हें क्वार्टर फाइनल में हारने वाले मुक्केबाज से बाक्स-ऑफ में जीतना होगा क्योंकि 63 किग्रा वर्ग से शीर्ष छह मुक्केबाज तोक्यो ओलंपिक का टिकट कटायेंगे। कौशिक बाक्स-ऑफ में आस्ट्रेलिया के राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन हैरिसन गारसाइड से भिड़ेंगे जिनसे वह 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भिड़े थे और हार गये थे। 

तेईस साल के पंघाल 2018 एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में और 2019 विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पलाम को हरा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कोचों के निर्देशों का पालन किया। मैंने सुनिश्चित किया कि वह मुझ पर हावी नहीं हो। मुझे लगता है कि मैं तीनों दौर में काफी निरंतर रहा ’’ 

अब सेमीफाइनल में पंघाल का सामना चीन के जियांगुआन हु से होगा जिन्होंने विश्व कांस्य पदक विजेता और चौथे वरीय कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव को 5-0 से मात दी। पंघाल ने कहा, ‘‘मैंने उसे एशियाई चैम्पियनशिप में हराया था और मैं जानता हूं कि उस पर कैसे हावी हुआ जाये।’’ 

हालांकि पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन साक्षी चौधरी (57 किग्रा) ओलंपिक कोटा हासिल करने में असफल रहीं। उन्हें क्वार्टर फाइनल में कोरिया की इम आएजी से हार का सामना करना पड़ा। उन्नीस साल की साक्षी पूर्व विश्व युवा चैम्पियन से 0-5 से हार गयी। इस टूर्नामेंट में 57 किग्रा महिला वर्ग में केवल सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मुक्केबाज ही ओलंपिक स्थान हासिल करेगी। अब साक्षी को ओलंपिक में क्वालीफाई करने का अगला मौका मई में विश्व क्वालीफायर में मिलेगा, बशर्ते उन्हें इसके लिये चुना जाये।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिकमैरी कॉमअमित पंघालइंडियाबॉक्सरमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!