लाइव न्यूज़ :

तीन और रेसवॉकर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया , 20 किमी वर्ग में नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: February 13, 2021 12:06 IST

Open in App

रांची, 13 फरवरी भारत के तीन रेसवॉकर (पैदल चाल खिलाड़ियों) ने यहां राष्ट्रीय ओपन रेसवॉकिंग चैम्पियनशिप के जरिये तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया जबकि संदीप कुमार और प्रियंका गोस्वामी ने पुरूष और महिला 20 किलोमीटर वर्ग में नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये ।

कोरोना महामारी के बाद राष्ट्रीय ओपन रेसवॉकिंग चैम्पियनशिप पहला बड़ा एथलेटिक्स टूर्नामेंट है ।

अब तक भारत के कुल पांच रेसवॉकर तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं । केटी इरफान (पुरूष 20 किमी) और भावना जाट (महिला 20 किमी) पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं ।

संदीप ने एक घंटे 20 मिनट और 16 सेकंड का समय निकालकर पुरूष ग्रुप ए 20 किलोमीटर में जीत दर्ज की । वहीं गोस्वामी ने महिलाओं के ग्रुप ए वर्गमें एक घंटे 28 मिनट और 45 सेकंड का समय निकाला ।

पुरूष वर्गमें दूसरे स्थान पर रहे राहुल ने भी एक घंटे 20 मिनट और 26 सेकंड का समय निकालकर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया ।

तोक्यो ओलंपिक में पुरूष रेसवॉक का क्वालीफिकेशन समय एक घंटा 21 मिनट और महिला वर्ग का एक घंटा 31 मिनट है ।

रियो ओलंपिक 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व 50 किमी रेसवॉक में कर चुके संदीप ने इरफान और देवेंदर सिंह का एक घंटे 20 मिनट और 21 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा ।

इरफान शनिवार को रेस पूरी नहीं कर सके । उन्होंने मार्च 2019 में जापान के नोमी में एशियाई चैम्पियनशिप के जरिये तोक्यो का टिकट कटाया था ।

गोस्वामी ने भावना का एक घंटे 29 मिनट 54 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा । भावना दूसरे स्थान पर रही जो पहले ही ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी है ।

इन पांचों रेसवॉकर के अलावा भालाफेंक में नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह, 3000 मीटर स्टीपलचेस में अविनाश साबले और चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी है ।

तोक्यो ओलंपिक इस साल जुलाई अगस्त में होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs MI: मुंबई इंडियंस की 9 मुकाबलों में 7वीं हार, चेपॉक में सीएसके की 8 विकेट से जीत, कप्तान गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की मैच विनिंग पारी

क्रिकेटCSK vs MI: कार्तिक शर्मा का अर्धशतक, मुंबई की गेंदबाजी हुई फ्लॉप, चेन्नई ने 8 विकेट से जीता मैच

क्रिकेटCSK vs MI: कप्तान गायकवाड़ का कमाल, CSK ने 8 विकेट से MI को हराया

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd T20I: बेवन जैकब्स ने अपना पहला अर्धशतक जड़कर न्यूज़ीलैंड को दिलाई 6 विकेट से जीत, 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!