लाइव न्यूज़ :

Thailand Open: दीपक और निखत जीते, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 7 भारतीय मुक्केबाज

By भाषा | Updated: July 22, 2019 21:53 IST

दीपक और निखत के अलावा मनीषा मोन, आशीष कुमार, मंजू रानी (48 किग्रा) और ब्रृजेश यादव (81 किग्रा) भी अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहे।

Open in App

एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक सिंह (49 किग्रा) और पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन (51 किग्रा) सहित सात भारतीय मुक्केबाजों ने सोमवार को बैंकाक में थाइलैंड अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

दीपक और निखत के अलावा इंडिया ओपन की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनीषा मोन (57 किग्रा), एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष कुमार (75 किग्रा), स्ट्रैंडजा कप की रजत पदक विजेता मंजू रानी (48 किग्रा) और इंडिया ओपन के रजत पदक विजेता ब्रृजेश यादव (81 किग्रा) भी अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहे।

महिला 75 किग्रा वर्ग में भाग्यवती कचारी 10 मुक्केबाजों की स्पर्धा के पहले दौर में बाई मिलने के बाद पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी थी। दीपक ने दबदबा बनाते हुए मोरक्को के सेद मोर्ताजी को 5-0 से हराया और वह पदक पक्का करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। मनीषा ने भी एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड की संजीवनी श्रीमाली को 5-0 से हराया।

दूसरी तरफ आशीष को स्थानीय दावेदार अफीसित कननखोखुरिया को 4-1 से हराने में मशक्कत करनी पड़ी। निखत ने आस्ट्रेलिया की तास्मिन बेनी को 5-0 से हराया जबकि मंजू रानी ने लाओस की चानतिलाथ दाओमायुली को 5-0 से शिकस्त दी। ब्रिजेश ने क्रोएशिया के मातेज उरेमोविच को 5-0 से हराया।

टॅग्स :बॉक्सरमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!