लाइव न्यूज़ :

Roger Federer retirement: 20 ग्रैंडस्लैम खिताब, 24 साल और 1500 मैच, लेवर कप में अंतिम बार दिखेंगे रोजर फेडरर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 15, 2022 20:07 IST

Roger Federer retirement: 20 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब पर कब्जा किया है। फेडरर ने विंबलडन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले साल जुलाई में विंबलडन में खेलने के बाद किसी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे। रोजर फेडरर ने लेवर कप 2022 के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा है।लंदन में 23 से 25 सितंबर तक टीम यूरोप का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Roger Federer retirement: एक और युग का अंत हो गया। कुल मिलाकर 20 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब पर कब्जा। अब तक के सबसे महान पुरुष टेनिस खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर ने संन्यास लेने का फैसला किया है। फेडरर ने गुरुवार (15 सितंबर) को प्रतिस्पर्धी टेनिस से संन्यास की घोषणा की।

लंदन में अगले हफ्ते लेवर कप आखिरी एटीपी इवेंट होगा, जिसमें फेडरर हिस्सा लेंगे। फेडरर ने प्रशंसकों और प्रतियोगी को धन्यवाद दिया। कहा कि 41 साल की उम्र है और उन्हें लगता है कि इसे छोड़ने का समय आ गया है। मैंने 24 वर्षों में 1500 से अधिक मैच खेले हैं। फेडरर ने पत्नी मिर्का को धन्यवाद दिया, जो हर मिनट उनके साथ खड़ी रहीं। 

स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने कहा कि अगले हफ्ते लंदन में लीवर कप उनका ‘विदाई टूर्नामेंट’ होगा। यह खबर अमेरिकी ओपन के समाप्त होने के बाद आयी है जिसे 23 बार की मेजर चैम्पियन सेरेना विलियम्स के करियर का अंतिम टूर्नामेंट माना जा रहा है। फेडरर के इस फैसले से टेनिस में एक युग का समापन हो जायेगा।

फेडरर ने 41 साल की उम्र में टेनिस को अलविदा कहने का फैसला किया। 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके फेडरर जुलाई 2021 में विम्बलडन में खेलने के बाद कोर्ट पर नहीं उतरे हैं। इसके बाद उनके घुटने की कई सर्जरी हुई, इसे देखते हुए यह खबर हैरान करने वाली नहीं है।

लेकिन वह इस साल जुलाई में आल इंग्लैंड क्लब में सेंटर कोर्ट के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन्होंने कहा था कि उन्हें एक और बार वहां खेलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अक्टूबर में स्विस इंडोर में टूर्नामेंट में खेलेंगे। फेडरर ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि अगले हफ्ते लंदन में लीवर कप उनका अंतिम पेशेवर टूर्नामेंट होगा।

यह एक टीम स्पर्धा है जिसे उनकी प्रबंधन कंपनी आयोजित करती है। फेडरर का अंतिम मैच सात जुलाई 2021 में था, जब वह सेंटर कोर्ट पर विम्बलडन क्वार्टरफाइनल में हुबर्ट हुर्काज से हार गये थे। इसके तुरंत बाद फेडरर के दाहिने घुटने की सर्जरी हुई जो डेढ़ साल में उनके घुटने का तीसरा ऑपरेशन था।

रोजर फेडरर ने कहा है कि वे लेवर कप टेनिस टूर्नामेंट के अगले चरण में खेलेंगे। फेडरर घुटने की चोट के कारण जुलाई से टेनिस से बाहर हैं। लंदन में 23 से 25 सितंबर तक टीम यूरोप का प्रतिनिधित्व करेंगे। फेडरर डेढ़ साल में घुटने की तीन सर्जरी कराने के बाद से नहीं खेले हैं, इससे पहले उन्होंने सात जुलाई को विम्बलडन क्वार्टरफाइनल में हिस्सा लिया था।

टॅग्स :रोजर फेडररटेनिसफ्रेंच ओपनAmerican Tennis Association
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम