लाइव न्यूज़ :

सैयद मुश्ताक अली टी20: मुंबई टीम प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद भोजन के स्तर में सुधार

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:01 IST

Open in App

मुंबई, चार जनवरी घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की तैयारी करने वाली तीन टीमों के खिलाड़ियों के भोजन के गुणवक्ता के मुद्दे को मुंबई टीम प्रबंधन द्वारा होटल के शेफ के समक्ष उठाने के बाद उसमें सुधार हुआ है।

दक्षिण मुंबई स्थित इस होटल में मुंबई के अलावा दिल्ली और केरल की टीमें इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप की के लिए बायो-बबल (जैव-सुरक्षित) में पृथकवास पर है। ये तीनों टीमें ग्रुप ई में हैं। इस ग्रुप की तीन और टीमें (आंध्र प्रदेश, केरल और पुदुचेरी) बांद्रा कुर्ला परिसर में स्थित एक होटल में हैं। इस ग्रुप के सभी मैच मुंबई में खेले जाएंगे।

दस जनवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से 2020-21 घरेलू सत्र का (कोविड-19 के कारण) विलंब से आगाज होगा।

मुंबई टीम के प्रबंधक अरमान मलिक ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से बताया कि होटल शेफ के साथ बैठक करने के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है।

यह पता चला है कि खिलाड़ियों ने रविवार को परोसे गये भोजन की गुणवत्ता को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

मलिक ने कहा कि इससे न केवल मुंबई के खिलाड़ियों, बल्कि उस होटल में रह रहे दो अन्य टीमों के खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुंबई के साथ दिल्ली के खिलाड़ियों ने भी इस मुद्दे को उठाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!