लाइव न्यूज़ :

सुशील अब भी भारत के सर्वश्रेष्ठ पहलवान : बजरंग पूनिया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:02 IST

Open in App

तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को कहा कि वह जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार को अब भी कुश्ती में देश का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानते हैं क्योंकि उन्होंने ग्रीष्मकालीन खेलों में पदक के 56 साल के इंतजार को खत्म कर पहचान के लिए जूझते इस खेल को नया जीवन दिया था। बजरंग यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की दिल्ली मेट्रो सुरक्षा इकाई द्वारा आयोजित उनके सम्मान कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने समारोह के प्रेरणा (मोटिवेशन) सत्र के दौरान कहा, ‘‘मैं भारत में सुशील कुमार से बेहतर पहलवान किसी को नहीं मानता हूं। उन्होंने 2008 में ओलंपिक पदक जीतकर कुश्ती को जीवित किया था और वह पदक 56 साल बाद आया था।’’बजरंग से सुशील से जुड़े हालिया हत्या मामले पर भी टिप्पणी करने के लिए कहा गया। उन्होंने इस पर कहा कि वह केवल उनके खेल करियर के बारे में राय दे रहे थे।सुशील ने बीजिंग ओलंपिक (2008) में कांस्य पदक जीता था और चार साल बाद लंदन में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए रजत पदक हासिल किया था।सुशील को दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन की हत्या के कथित मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आरोप पत्र भी दायर किया है।इस पहलवान से जब एक सुरक्षाकर्मी ने पूछा कि वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं में भारत की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है, तो उन्होंने कहा, ‘‘ यह सब माता-पिता के साथ शुरू होता है। उन्हें अपने बच्चों को प्रोत्साहित करना होगा। वे पहले गुरु और कोच हैं।’’बजरंग ने कहा, ‘‘अगर वे अपने बच्चों को खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते हैं तो यह (खेलों में बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतना) नहीं किया जा सकता है ।’’बजरंग ने इस मौके पर सीआईएसएफ के उन पहलवानों से भी मुलाकात की जिनके साथ उन्होंने छत्रसाल स्टेडियम में अभ्यास किया था।इस आयोजन के दौरान टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को भी सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व2021 में चीन छोड़कर हांगकांग, इक्वाडोर और बहामास होते हुए छोटी नाव से फ्लोरिडा पहुंचा गुआन हेंग?, शिनजियांग के निरोध केंद्रों का गुप्त रूप से वीडियो यूट्यूब पर जारी कर चीनी सच को दिखाया?

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!