लाइव न्यूज़ :

सुपर सब मेस्सी ने बार्सीलोना को जीत दिलाई

By भाषा | Updated: February 8, 2021 10:57 IST

Open in App

बार्सीलोना, आठ फरवरी (एपी) लियोनल मेस्सी ने एक गोल करने के अलावा एक गोल में मदद की जिससे बार्सीलोना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल बेटिस को 3-2 से हराया।

रविवार को हुए इस मुकाबले में रोनाल्ड कोमैन के सुपर सब के रूप में उतरे मेस्सी ने 59वें मिनट में गोल करने के अलावा युवा फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ के 87वें मिनट में दागे गोल में मदद की जिससे टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। बेटिस के विक्टर रूइज ने एक आत्मघाती गोल भी किया।

बेटिस की ओर से बोर्जा ग्लेसियास (38वें मिनट) और विक्टर (75वें मिनट) ने गोल दागे।

लीग में लगातार छठी जीत के साथ बार्सीलोना की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम हालांकि शीर्ष पर चल रहे एटलेटको मैड्रिड से सात अंक पीछे है जिसने दो मुकाबले कम खेले हैं।

अन्य मुकाबलों में एथलेटिक बिलबाओ को वेलेन्सिया ने 1-1 की बराबरी पर रोका जबकि ओसासुना ने ऐबार को 2-1 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSaptahik Rashifal: यह सप्ताह इन 5 राशिवालों की आर्थिक समस्या करेगा दूर, मोटी कमाई होने की संभावना

स्वास्थ्यक्या आप हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्टशन में अंतर जानते हैं? पहचानें लक्षण और बचने के उपाय

क्राइम अलर्टघरेलू सुरक्षा: आंख मूंदकर न करें भरोसा

क्राइम अलर्टखुफिया जांच के जरिये फर्जी बाबाओं पर कसें नकेल 

विश्वअमेरिका से अप्रवासी निकल जाएं तो?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!