लाइव न्यूज़ :

सुमित नागल इटली में एटीपी प्रतियोगिता के पहले दौर में हारे

By भाषा | Updated: April 6, 2021 21:56 IST

Open in App

कैगलियारी (इटली), छह अप्रैल भारत के सुमित नागल मंगलवार को यहां तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में स्लोवाकिया के जोजेफ कोवालिक से हारकर एटीपी 250 सारडेगना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर हो गये।

विश्व में 136वें नंबर के नागल और 124वें नंबर के कोवालिक दोनों ही क्वालीफाईंग दौर के जरिये मुख्य ड्रा में पहुंचे थे। स्लोवाकियाई खिलाड़ी ने दो घंटे 13 मिनट तक चले मैच में 3-6, 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की।

नागल ने इससे पहले क्वालीफाईंग दौर के अपने दोनों मैच सीधे सेटों में जीते थे। क्वालीफायर के दूसरे दौर में उन्होंने फ्रांस के मैक्सिम जांवियर को 6-2, 6-1 से हराकर मुख्य ड्रा में प्रवेश किया था।

इससे पहले उन्होंने पहले क्वालीफाईंग दौर में स्थानीय खिलाड़ी आंद्रिया पेलेग्रिनो को 6-3, 6-4 से पराजित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!