लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण पदक के लक्ष्य के साथ तोक्यो रवाना हुए सुहास

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:55 IST

Open in App

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई पैरालंपिक खेलों में भाग लेने के लिये शुक्रवार शाम तोक्यो रवाना हो गए। अपने वर्ग में विश्व में तीसरे नंबर के खिलाड़ी सुहास ने रवानगी से पहले ‘भाषा’ से कहा कि उनका लक्ष्य इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। वह पहली बार पैरालंपिक खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।सुहास ने कहा, ‘‘भारत की तरफ से ओलंपिक में खेलना मेरा एक सपना था, जो अब पूरा होने जा रहा है। यह मेरे लिए गर्व की बात है, और मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं इन पैरालंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतूं।’’ वह सात सदस्यों की टीम के साथ तोक्यो गये हैं। उनका पहला मैच दो सितंबर को होगा। तोक्यो के बैडमिंटन हॉल को देखते हुए उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित एक बड़े बैडमिंटन हॉल में कड़ा अभ्यास किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!