लाइव न्यूज़ :

स्टीमन के दो गोल से ईस्ट बंगाल ने चेन्नइयिन को ड्रॉ पर रोका

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:00 IST

Open in App

वास्को (गोवा) 26 दिसंबर जर्मनी के मिडफील्डर मेटी स्टीमन के शानदार दो गोलों की मदद से एससी ईस्ट बंगाल ने शनिवार को तिलक मैदान पर खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र के मुकाबले में चेन्नइयिन एफसी को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया।

ईस्ट बंगाल को अभी भी सत्र की पहली जीत की तलाश है। सात मैचों में तीन ड्रा से तीन अंकों के साथ वह तालिका में 10वें स्थान पर है। चेन्नइयिन को इस सत्र में सात मैचों में तीसरी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है। टीम के नाम दो जीत और दो हार भी है और अब वह नौ अंकों के साथ तालिका में सातवें पायदान पर है।

चेन्नइयिन एफसी के लिए लालियानलजुएला चांग्ते ने 13वें और रहीम अली ने 64वें मिनट में गोल किया। वहीं, एससी ईस्ट बंगाल के लिए मेटी स्टीमन ने 59वें और 68वें मिनट में दो गोल दागे।

लालियानलजुएला चांग्ते ने जैकब सिल्वेस्टर की मदद से मैच के 13वें मिनट में सत्र का अपना पहला गोलकर दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन को बढ़त दिला दी।

ईस्ट बंगाल के पास 35वें मिनट में बराबरी का मौका था लेकिन एंथोनी पिल्किंगटन के बॉक्स के बाएं छोर से लगाया गया शॉट लगाया, गोलकीपर के दस्तानों में जा समाया।

ईस्ट बंगाल ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में वापसी की। बिकाश जैरू की मदद से स्टीमन ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। टीम की यह खुशी हालांकि अधिक देर तक बरकरार नहीं रही और रहीम अली ने जैकब सिल्वेस्टर की मदद से शानदार गोल करते हुए चेन्नइयिन को 2-1 से आगे कर दिया। रहीम का दो मैचों में यह दूसरा गोल है।

पिछड़ने के बाद ईस्ट बंगाल ने एक बार से फिर से जवाबी हमला किया और स्टीमन ने 68वें मिनट में भी एक बेहतरीन गोल करते हुए टीम को बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद दोनों ही टीमें मौकों को गोल में बदलने में नाकाम रही और दोनों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!