लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: सिंधु आज खेलेंगी वर्ल्ड चैम्पियनशिप का फाइनल, पहले टेस्ट में भारत की हार

By विनीत कुमार | Updated: August 5, 2018 05:46 IST

Sports Top Headlines: खेल की किन खबरों ने शनिवार (4 अगस्त) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 4 अगस्त: टी20 सीरीज में जीत और फिर वनडे सीरीज में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट सीरीज में निराशाजनक शुरुआत हुई है। भारत को बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, भारत एक समय जीत के करीब दिख रहा था लेकिन खराब बल्लेबाजी ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दूसरी ओर बैडमिंटन से अच्छी खबर आई। पीवी सिंधु लगातार दूसरी बार वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। फाइनल आज खेला जाएगा।

पहले टेस्ट में भारत की हार

इंग्लैंड के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन करते हुए एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को भारत को 31 रन से हराते हुए पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। चौथे दिन जीत के लिए मिले 194 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 162 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए दूसरी पारी में भी कप्तान कोहली ने सबसे अधिक 51 रन बनाए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 31 रन बनाए। (पूरी खबर पढ़ें)

वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप: पीवी सिंधु फाइनल में

रियो ओलंपिक की सिल्वर गर्ल और भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। वर्ल्ड रैकिंग में तीसरे नंबर पर काबिज सिंधु ने सेमीफाइनल में शनिवार को जापान की अकाने यामागुची को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। इस चैम्पियनशिप में एकमात्र सिंधु भारतीय चुनौती के रूप में बरकरार हैं। सिंधु ने बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-2 यामागुची को 55 मिनट में 21-16 24-22 से हराया। (पूरी खबर पढ़ें)

स्मृति मंधाना का तूफानी शतक

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना भी इंग्लैंड में धमाल मचा रही हैं। कुछ दिन पहले ही किया सुपर लीग में 18 गेंदों में अर्धशतक ठोकते हुए महिला टी20 इतिहास की दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद मंधाना ने 61 गेंदों में शतक ठोक दिया है। इसके साथ ही मंधाना टी20 में शतक जड़ने वाली मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

नेपाल की वनडे इतिहास में पहली जीत

नेपाल ने शुक्रवार को नीदरलैंड्स को हराते हुए वनडे इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। ये नेपाल का दूसरा ही वनडे था, उसे अपने डेब्यू वनडे मैच में नीदरलैंड्स के हाथों 51 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 216 रन बनाए और इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 215 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलभारत vs इंग्लैंडविराट कोहलीपीवी सिंधुस्मृति मंधाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!