लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: हॉकी विमेंस वर्ल्ड कप में भारत के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, पढ़ें बड़ी खेल खबरें

By विनीत कुमार | Updated: July 29, 2018 07:11 IST

खेल की किन खबरों ने शनिवार (28 जुलाई) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 29 जुलाई: विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत के सामने 'करो या मरो' की स्थिति है। भारतीय महिला टीम को अमेरिका से भिड़ना है। यह मैच आज रात 9.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, काउंटी क्रिकेट के टी20 में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल का धमाकेदार शतक भी सुर्खियों में रहा।

हॉकी विमेंस वर्ल्ड कप: भारत से अमेरिका का मुकाबला

महिला हॉकी वर्ल्ड कप-2018 के अपने आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम रविवार को अमेरिका से भिड़ेगी तो उसकी नजरें क्वॉर्टर फाइनल की रेस में बने रहने की होगी। पूल-बी में मौजूद भारत को अगर टूर्नामेंट में बने रहना है तो उसे हर हाल में ड्रॉ या फिर जीत हासिल करना होगा। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में ड्रॉ खेला था जबकि उसके बाद आयरलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। (पूरी खबर पढ़ें)

कोहली के बारे में डेल स्टेन ने कही बड़ी बात

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुछ आलोचकों के विराट कोहली के बहुत असरदार साबित नहीं होने की बात को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन सबसे बड़ी गलती करार दिया है। डेल स्टेन ने कहा कि अगर इंग्लैंड कोहली को हल्के में लेता ये वाकई बड़ी गलती होगी। साथ ही स्टेन ने यह भी कहा कि कोहली इस सीरीज में अच्छी लय में नजर आएंगे। इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज 1 अगस्त से शुरू हो रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)

कॉमनवेल्थ गेम्स के भारतीय दल पर जुर्माना

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में इस साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान खेल गांव में कमरों और दूसरी चीजों को नुकसान पहुंचाने के लिए भारतीय दल पर 73,988 रुपये जुर्माना लगाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान खेल गांव के कुछ उन कमरों में रखी कुछ चीजों को नुकसान पहुंचा। (पूरी खबर पढ़ें)

मार्टिन गप्टिल ने तूफानी बैटिंग से मचाया कोहराम

न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट के टी20 ब्लास्ट में अपनी तूफानी बैटिंग से कोहराम मचा दिया। गप्टिल ने शुक्रवार को वोरसेस्टरशर की तरफ से नॉर्थम्पटनशर के खिलाफ महज 38 गेंदों में 102 रन की जोरदार पारी खेली। गप्टिल ने अपना शतक महज 35 गेंदों में 12 चौकों और 7 छक्कों की मदद से ठोक दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

'आदिल राशिद पर घमासान गैर जरूरी'

इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम ने कहा कि स्पिनर आदिल राशिद को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए घरेलू टीम में चुने जाने से उठा विवाद गैर जरूरी है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हालांकि इसे 'हास्यास्पद' करार दिया था। वहीं पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को भी लगता है कि राशिद को टीम में चुना जाना काउंटी क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलहॉकी वर्ल्ड कपआदिल राशिदमार्टिन गप्टिलविराट कोहलीडेल स्टेनभारत vs इंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!