लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: महिला टी20 एशिया कप फाइनल के लिए भारत की उम्मीद बरकरार, पढ़ें बड़ी खेल खबरें

By सुमित राय | Updated: June 8, 2018 07:38 IST

खेल की किन खबरों ने गुरुवार (7 जून) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 8 जून। पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शिकस्त के बाद वापसी करते हुए भारत ने महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में श्रीलंका में सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें जीवंत रखी है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

T20 में ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं मिताली राज

भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर मिताली राज ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली और दुनिया की सातवीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मिताली राज ने श्रीलंका के खिलाफ 23 रनों की पारी खेलते हुए टी-20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में अर्जुन तेंदुलकर का चयन

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। जुलाई में होने वाले इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने गुरुवार को टीम की घोषणा की। अर्जुन पिछले हफ्ते धर्मशाला में आयोजित हुए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा थे और माना जा रहा है कि वहां उन्होंने अपनी प्रतिभा  से सबको प्रभावित किया। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सलमान खान ने किया खुलासा, क्यों कोहली नहीं धोनी को करते हैं पसंद ?

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग से सभी अच्छे से वाकिफ हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का भी ना है और वो धोनी के जबरदस्त फैन हैं। धोनी की फैन फॉलोइंग की लिस्ट में सिर्फ सलमान ही नहीं, उनके पिता सलीम खान का भी नाम है। इस बात का खुलासा सलमान खान ने अपने शो 'दस का दम' में किया। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

विराट कोहली को चौथी बार मिलेगा पॉली उमरीगर अवॉर्ड

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानत किया जाएगा। कोहली को ये अवॉर्ड पिछले दो सीजन (2016-17, 2017-18) में इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए दिया जा रहा है। बीसीसीआई ने ये घोषणा गुरुवार को की। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

फ्रेंच ओपन: क्वार्टर में हारकर बाहर हुईं शारापोवा, सेमीफाइनल में हालेप-मुगुरुजा का मुकाबला

साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन में वर्ल्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जर्मनी की एंजेलिके केर्बर को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन की गर्बिने मुगुरुजा ने रूस की मारिया शारापोवा को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब सेमीफाइनल में हालेप का मुकाबला गर्बिने मुगुरुजा से होगा। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

टॅग्स :खेलविराट कोहलीबीसीसीआईमिताली राजफ्रेंच ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!