श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में अर्जुन तेंदुलकर का चयन

Arjun Tendulkar: भारत की अंडर-19 टीम में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को चुना गया है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 7, 2018 05:58 PM2018-06-07T17:58:45+5:302018-06-07T17:58:45+5:30

Arjun Tendulkar named in India U-19 squad for Sri Lanka tour | श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में अर्जुन तेंदुलकर का चयन

अर्जुन तेंदुलकर

googleNewsNext

नई दिल्ली, 07 जून: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। जुलाई में होने वाले इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने गुरुवार को टीम की घोषणा की। अर्जुन पिछले हफ्ते धर्मशाला में आयोजित हुए अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा थे और माना जा रहा है कि वहां उन्होंने अपनी प्रतिभा  से सबको प्रभावित किया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका का दौरा करने वाली भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है। संयोग से इस टीम के कोच सचिन के साथ लंबे समय तक खेले एक और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं। राहुल द्रविड़ इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कोच थे। 

18 वर्षीय ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका में खेले जाने वाले दो चार दिनी मैचों के लिए चुना गया है। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका के खिलाफ इस दौरे पर खेले जाने वाले पांच वनडे मैचों की टीम में नहीं चुना गया है।

अर्जुन जोनल क्रिकेट ऐकैडमी में शामिल होने वाले अंडर-19 टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे और उन्होंने ऊना में मैच भी खेले। आशीष कपूर, ज्ञानेंद्र पाण्डेय और राकेश पारीख भारतीय अंडर-19 टीम को चुनने वाले चयनकर्ता हैं। 

भारतीय अंडर-19 टीम दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत की कप्तानी में अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगी। अनुज ने दिल्ली के लिए 2017-18 के रणजी सीजन में अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था। इससे पहले उन्हें 2017 में भारत की अंडर-19 एशिया कप टीम में चुना गया था। 

Open in app