लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्रालय ने विनेश और उसकी टीम को हंगरी में 40 दिन अभ्यास की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 14:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर केंद्र सरकार ने चैम्पियन पहलवान विनेश फोगाट को उनके निजी कोच वोलेर एकोस, अभ्यास की जोड़ीदार प्रियंका फोगाट, फिजियो रमन एन के साथ हंगरी में 40 दिन के अभ्यास शिविर में भाग लेने की अनुमति दे दी जिसकी कुल लागत 15 लाख 51 हजार रूपये आयेगी ।

शिविर को टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत मंजूरी मिली है ।

शिविर 28 दिसंबर से 24 जनवरी तक बुडापेस्ट के वासास स्पोटर्स क्लब पर लगेगा । इसके बाद 24 जनवरी से पांच फरवरी तक पोलैंड में होगा ।

कुल लागत में हवाई किराया, स्थानीय आवागमन, रहने और खाने के खर्च शामिल हैं ।

तोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीद विनेश के लिये इस शिविर की योजना कोच एकोस ने बनाई है । इसके जरिये वह अपने भारवर्ग में यूरोप के पहलवानों के साथ अभ्यास कर सकेगी ।

विनेश ने कहा ,‘‘ मुझे अपना स्तर पता होना चाहिये । अच्छे पहलवानों के साथ अभ्यास करके मुझे अपनी कमजोरियों का पता चल जायेगा ।’’

विनेश ने कोरोना महामारी से पहले दिल्ली में एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में भाग लिया था जिसमें उसने कांस्य पदक जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!