लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच इस देश में होगी खेल की वापसी, खाली स्टेडियमों में होगा बेसबॉल सीजन

By भाषा | Updated: April 22, 2020 15:42 IST

South Korea Baeball League: दक्षिण कोरियाई बेसबॉल लीग लीग 28 मार्च से शुरू होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण टल गई थी, अब इसे 5 मई से फिर से शुरू किया जा रहा है

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरियाई बेसबॉल लीग 28 मार्च से होनी थी शुरू, अब 5 मई से होगी शुरूइस लीग में 10 टीमें ले रही हैं, हिस्सा, खाली स्टेडियम में होंगे मैच

सियोल: दक्षिण कोरियाई बेसबॉल लीग ने घोषणा की है कि वह अपने सत्र की शुरूआत पांच मई से करेगी और सत्र के पूर्व मैच शुरू भी कर दिये हैं। लीग ने मंगलवार को दो सप्ताह के नुमाइशी और अभ्यास मैचों का आगाज किये।

इसमें कोरियाई बेसबॉल संगठन की शीर्ष दस टीमें खेल रही हैं लेकिन दर्शकों को स्टेडियम के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं है। पहले दिन पांच मैच खेले गए। अंपायरों ने मास्क और दस्ताने पहने थे जबकि कोचों और टीम स्टाफ ने भी मास्क पहन रखे थे।

खिलाड़ियों और एक कोच ने कैप पहनी थी जिस पर लिखा था ‘कोरोना 19 आउट ’। यह लीग 28 मार्च से शुरू होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण टल गई थी। 

दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 लाख को पार कर गई है मरने वालों की संख्या 1.77 लाख हो गई है। दक्षिण कोरिया में कोरोना से 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और इससे 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :दक्षिण कोरियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!