लाइव न्यूज़ :

शिव थापा ने रचा इतिहास, प्रेसीडेंट कप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने

By भाषा | Updated: July 20, 2019 19:09 IST

थापा के स्वर्ण के अलावा महिला मुक्केबाज परवीन (60 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। उन्हें फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी रिम्मा वोलोसेंको से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Open in App

चार बार के एशियाई पदकधारी शिव थापा शनिवार को कजाखस्तान के अस्ताना में प्रेसीडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में वाकओवर मिलने के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। अपने नए भार वर्ग 63 किग्रा (ओलंपिक वर्ग) में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले थापा को फाइनल में कजाखस्तान के जाकिर सफिउल्लिन से भिड़ना था, जो चोट के कारण रिंग में नहीं उतरे। इससे बिना खेले ही थापा विजेता घोषित कर दिये गए।

थापा इससे पहले इस साल एशियाई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में सफिउल्लिन से हार चुके थे। थापा के स्वर्ण के अलावा महिला मुक्केबाज परवीन (60 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। उन्हें फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी रिम्मा वोलोसेंको से शिकस्त झेलनी पड़ी।

ओलंपिक भार वर्ग में हुए बदलाव से पहले 60 किग्रा वर्ग में खेलने वाले थापा ने कहा, ‘‘ नए वजन वर्ग में खुद को ढालना आसान रहा। मैंने बहुत अधिक कठिनाई का सामना नहीं किया। जाहिर है कि 64 किग्रा भार वर्ग के मुक्केबाजों के ताकत को देखते हुए उनका सामना करना मुश्किल था, लेकिन कुछ भी असंभव नहीं।’’ थापा सितंबर में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के लिए हुए ट्रायल्स में राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक से हार के कारण टीम में जगह नहीं बना सके थे। भारत के दो अन्य मुक्केबाज दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा) और स्वीटी बूरा (81 किग्रा) को सेमीफाइनल में हारने के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) हालांकि क्वार्टर फाइनल में हारने के कारण बिना पदक के ही बाहर हो गए।

टॅग्स :बॉक्सरमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!